पवनदीप के सर पर सजा इंडियन आइडल-12 का ताज, ट्रॉफी के साथ मिले ये तोहफे

मुंबई। सिंगिंग के सबसे बड़े मंच इंडियन आइडल का सफर अब खत्म हो गया। इंडिया को उसका इंडियन आइडल मिल गया। कल शो का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे चला। बता दें, कि इंडियन आइडल के इतिहास में ये पहली बार था जब ग्रैंड फिनाले का आखिरी मुकाबला इतना लंबा चला। सुरों की कड़ी टक्कर के …
मुंबई। सिंगिंग के सबसे बड़े मंच इंडियन आइडल का सफर अब खत्म हो गया। इंडिया को उसका इंडियन आइडल मिल गया। कल शो का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे चला। बता दें, कि इंडियन आइडल के इतिहास में ये पहली बार था जब ग्रैंड फिनाले का आखिरी मुकाबला इतना लंबा चला। सुरों की कड़ी टक्कर के बाद विनर के नाम की घोषड़ा की गई। आपको बता दें सुरों के बादशाह उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन को शो के विजेता का खिताब मिला। पवनदीप को चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये का इनाम दिया गया और साथ ही एक मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट भी दी गई।
दूसरे नंबर अरुणिता कांजीलाल ने अपनी जगह बनाई। वहीं तीसरे नंबर पर सायली कांबले ने अपनी जगह बनाई। फैंस के हिसाब से इस बार कोई फीमेल कंटेस्टेंट भी शो की विनर हो सकती थी। हांलाकि अरुणिता और सायली कुछ वोटों के अंतर से चूक गईं। दोनों ही रनरअप को 5-5 लाख रुपये की ईनाम राशि मिली। जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर आए मोहम्मद दानिश और निहाल टोरो को 3-3 लाख रुपये का चेक इनाम में मिला है।