चित्रकूट में पर्यटन विकास का एक और कदम

चित्रकूट में पर्यटन विकास का एक और कदम

चित्रकूट, अमृत विचार। विश्व पर्यटन दिवस पर तीर्थक्षेत्र में रामायण दर्शन और डिजीटल गैलरी के द्वार भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का सांसद आरके सिंह पटेल ने लोकार्पण किया। पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत निर्मित रामायण दर्शन एवं डिजिटल गैलरी लगभग दो साल से तैयार …

चित्रकूट, अमृत विचार। विश्व पर्यटन दिवस पर तीर्थक्षेत्र में रामायण दर्शन और डिजीटल गैलरी के द्वार भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का सांसद आरके सिंह पटेल ने लोकार्पण किया। पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत निर्मित रामायण दर्शन एवं डिजिटल गैलरी लगभग दो साल से तैयार थी। परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु अब इसमें भगवान राम के जीवन का दर्शन कर सकेंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि रामायण दर्शन में प्रभु राम के जीवनवृत्त पर आधारित प्रोजेक्शन शो हैं। गुरुवार को अवकाश रहेगा। शो का समय 11 बजे, एक बजे, तीन बजे एवं पांच बजे रहेगा।

इसके लिए टिकट भी लगाया गया है। बड़ों के लिए 20 रुपये तथा बच्चों के लिए 10 रुपये रखा गया है। पांच वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क होगा। शो की अवधि 35 मिनट की है। इसकी लागत साढ़े नौ करोड़ आई है। प्रोजेक्ट मैनेजर डीडी शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु 24 मिनट तक 70 डिग्री स्क्रीन पर प्रभु श्री राम के बचपन से लेकर पुरुषोत्तम राम बनने तक की गाथा का दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा लगभग 7 मिनट तक होलोग्राफिक मेथड से भी प्रभु राम के प्रसंगों का दर्शन किया जा सकेगा। यहां पर टच स्क्रीन भी लगाई गई है, जिससे तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख 24 धार्मिक स्थलों के बारे में भी श्रद्धालु जान सकेंगे।

यह भी पढ़ें… चित्रकूट: तांत्रिक की हत्या में दो भाइयों को उम्रकैद की सजा