जिन्ना का नाम लेकर सपा चाहती है धर्म के नाम पर विभाजन: जेपी नड्डा

जिन्ना का नाम लेकर सपा चाहती है धर्म के नाम पर विभाजन: जेपी नड्डा

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के नाम का इस्तेमाल कर समाजवादी पार्टी (सपा) जाति,धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है। जन विश्वास यात्रा के समापन कार्यक्रम के मौके पर साेमवार को यहां गोविन्द राम सक्सेरिया …

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के नाम का इस्तेमाल कर समाजवादी पार्टी (सपा) जाति,धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है। जन विश्वास यात्रा के समापन कार्यक्रम के मौके पर साेमवार को यहां गोविन्द राम सक्सेरिया इण्टर कालेज परिसर मे आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि सपा जिन्ना का नाम लेकर लोगो मे भ्रम फैला रही है। जिन लोगों ने भारत देश का विभाजन किया, उनका नाम लेकर वोट मांगा जा रहा है जबकि भाजपा सबके हितो के लिय कार्य कर रही है।

जेपी नड्डा ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में 15 आतंकवादियों को बचाने के लिए मुकदमे वापस लेने की अपील की थी जिसकी इजाजत अदालत ने नहीं दी। बाद में इनमे से चार को मौत की सजा मिली जबकि बाकियों को आजीवन कारावास हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक पार्टी है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा शक्ति तथा गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने कश्मीर धारा 370 का सफाया कर दिया। जम्मू कश्मीर मे 256 कानून लागू नहीं होते थे लेकिन धारा 370 समाप्त होने के बाद सब कानून लागू हुआ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा ने रामभक्तो पर गोली चलवायी थी उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अब मन्दिरों मे घण्टी बजा रहे है। ये देन भाजपा की है कि अपने संस्कृति पर आ जाईये। अयोध्या मे भव्य राममन्दिर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही निकाल सकती है। ये यात्रा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तथा समाजवादी पार्टी नहीं निकाल सकती है क्योंकि ये लोग देश का बंटवारा करने वालो का नाम लेकर धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे है। इनमें और भाजपा के लोगों की संस्कृति का अन्तर है जो इनकी समझ मे नहीं आयेगा। जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमन्त्री बने है तब से विकास कार्य को बढ़ावा मिला है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जब भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर विश्वास कर सत्ता सौंपी तो ये लोग प्रदेश के विकास की बजाय गुण्डा माफियाओं और खुद के परिवार का विकास करने लगे। सपा मे एक ही व्यक्ति अध्यक्ष, एक ही व्यक्ति मुख्यमन्त्री बनता है। इनकी रैली मे इनके ही लोग, इनके ही नेता ताली बजाते है वहीं भाजपा जो कहती है, वह करती है। हम लोग सबका विकास सबका विश्वास का नारा लेकर चलते है।  प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे विकास कार्य को बढ़ावा मिला है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद वोट बैंक की राजनीति करने वालो का सफाया हुआ है। जातिवाद,वशंवाद समाप्त हो गया। भाजपा के पास नेता भी है नीति भी है तथा नीयत भी है लेकिन सपा के पास परिवारवाद है उनकी नीयत भी नहीं है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा “कोई कहता है मै लड़की हूं लड़ सकती हूं मै लड़ूंगी इनको किसने मना किया है। पिछले 70 साल मे 11 करोड़ महिलाओं को शौच के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता था तब महिलाओं की चिन्ता नही हुई लेकिन मोदी ने 11 करोड़ महिलाओं के लिए इज्जत घर बना कर उनके लिए सराहनीय कार्य किये है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 करोड़ 95 लाख परिवारों को इज्जत घर दिया। हमेशा जनता की बात सोची है। अन्य पार्टियों में दंगो का तन्त्र, भ्रष्टाचार, माफियाराज, परिवारवाद का तंत्र है लेकिन भाजपा का तन्त्र है सबका साथ-सबका विश्वास वो बांट रहे है हम जोड़ रहे है।”

उन्होंने कहा “ सपा के शासन काल मे मन्त्री भू माफिया बन गया और आज जेल में बन्द है पर इनके लिए यह मामूली सी बात है। घोटाले पर घोटाला इनके लिए छोटी बात है। 15 लाख लैपटाप खरीदे गये लेकिन छह लाख 25 हजार बांटे गये और लैपटाप का पता ही नही चला। सपा सरकार मे खूब घोटाला हुआ,भाजपा एक करोड़ युवाओं को लैपटाप तथा स्मार्टफोन बांटेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने एक लाख 80 हजार करोड रूपये किसानो के खाते मे किसान सम्मान निधि की राशि पहुंचायी है। किसानो के लिए 1 लाख 23 हजार करोड़ रूपये बजट है। कभी किसान सोचा नही था कि उसको पेंशन सुविधा का लाभ मिलेगा लेकिन भाजपा के शासन काल मे किसानो को पेंशन मिल रहा है। योगी सरकार तथा मोदी सरकार ने विकास कार्यो को बढ़ावा दिया है, मजबूत उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी लोग एक बार फिर भाजपा को आशीर्वाद दे। गौरतलब हो कि जनविश्वास यात्रा का समापन करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रथ पर सवार होकर कुछ दूर यात्रा किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह,संसद सदस्य हरीश द्विवेदी,जगदिम्बका पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: दहेज में मकान की मांग, विवाहिता संग बेटी को घर से निकाला