पंजाब: भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब: भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों का जखीरा बरामद

दिल्ली/जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से गश्त के दौरान हथियारों का एक जखीरा मंगलवार को बरामद किया। हथियारों के सीमा पार से तस्करी किए जाने का संदेह है। अधिकारियों ने बताया कि तड़के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने छह मैगजीन के साथ तीन एके …

दिल्ली/जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से गश्त के दौरान हथियारों का एक जखीरा मंगलवार को बरामद किया। हथियारों के सीमा पार से तस्करी किए जाने का संदेह है। अधिकारियों ने बताया कि तड़के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने छह मैगजीन के साथ तीन एके राइफल, चार मैगजीन के साथ 2 एम3 सब-मशीन गन और दो मैगजीन के साथ दो पिस्तौल बरामद कीं। उन्होंने बताया कि हथियारों के पाकिस्तान से यहां तस्करी किए जाने का संदेह है।

ये भी पढ़ें – जम्मू कश्मीर: नौशेरा में घुसपैठ का प्रयास विफल, सेना ने दो घुसपैठियों को मार गिराया