CWG 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने भारतीय बैडमिंटन टीम को दी खास अंदाज में बधाई

CWG 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने भारतीय बैडमिंटन टीम को दी खास अंदाज में बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम को बुधवार को बधाई दी और कहा कि यह पदक देश में इस खेल को लोकप्रिय बनाने में मददगार साबित होगा। पिछली बार की चैंपियन भारतीय टीम फाइनल में मलेशिया से …

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम को बुधवार को बधाई दी और कहा कि यह पदक देश में इस खेल को लोकप्रिय बनाने में मददगार साबित होगा। पिछली बार की चैंपियन भारतीय टीम फाइनल में मलेशिया से 1-3 से हार गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्यों को बधाई। उन्होंने जो कौशल, टीम वर्क और जुझारूपन दिखाया वह उल्लेखनीय है। मैं सभी खिलाड़ियों की सराहना करती हूं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने भी बैडमिंटन टीम को बधाई दी और कहा कि उन्हें उनकी उपलब्धि पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत में बैडमिंटन लोकप्रिय खेलों में से एक है। राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक इस खेल को अधिक लोकप्रिय बनाएगा और इससे भविष्य में अधिक से अधिक लोग इस खेल को अपनाएंगे।’’

ये भी पढ़ें:- Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलो‍ं में भारत को आज कई मेडल आने की उम्मीद! जानिए छठे दिन का शेड्यूल

ताजा समाचार

हल्द्वानी: गर्मी से मिलेगी राहत... तेज हवाओं और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
लोकसभा चुनाव 2024: राजनाथ सिंह का ऐतिहासिक निकला नामांकन कारवां, शंखों के ध्वनि के बीच पूरा माहौल भगवामय, हजारों के भीड़ से पटी सड़के 
Smartphone की बैटरी समय से पहले हो जाती है खत्म? अपनाएं ये खास ट्रिक
अमेरिका का एल चापो बना 'हल्द्वानी का बनमीत'... सबसे अमीर ड्रग डीलर था चापो
Banda: इच्छा, पुष्पा, नैन्सी और अहमद ने दिखाया प्रतिभा का दम, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की उत्तीर्ण
माहिरा खान ने की अरिजीत सिंह की तारीफ, सिंगर ने स्टेज से भरी महफिल में मांगी माफी...जानिए क्यों?