Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलो‍ं में भारत को आज कई मेडल आने की उम्मीद! जानिए छठे दिन का शेड्यूल

Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलो‍ं में भारत को आज कई मेडल आने की उम्मीद! जानिए छठे दिन का शेड्यूल

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 5 दिन पूरे हो चुके हैं और भारतीय टीम ने इन खेलों के 5वें दिन 8 गोल्ड मेडल मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय टीम के हाथ में दो ऐतिहासिक गोल्ड मेडल आये तो वहीं पर अन्य खेलों में 2 सिल्वर भी आया, जिसके चलते भारतीय टीम अब कुल …

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 5 दिन पूरे हो चुके हैं और भारतीय टीम ने इन खेलों के 5वें दिन 8 गोल्ड मेडल मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय टीम के हाथ में दो ऐतिहासिक गोल्ड मेडल आये तो वहीं पर अन्य खेलों में 2 सिल्वर भी आया, जिसके चलते भारतीय टीम अब कुल 13 पदक अपने नाम कर चुकी है। भारतीय टीम अपनी जीत का सिलसिला छठे दिन भी जारी रखना चाहगी। छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों को 8 मेडल मैचों में उतरना है। ऐसे में आज भी काफी मेडल आने की उम्मीद हैं। तो आईए बताते है कि राष्ट्रमंडल खेलों में छठे दिन भारत का कार्यक्रम किस प्रकार है। (भारतीय समयानुसार)

एथलेटिक्स:
महिला गोला फेंक फाइनल – मनप्रीत कौर (गुरुवार को सुबह 12.35 बजे) पुरुष ऊंची कूद फाइनल – तेजस्विन शंकर (रात 11.30 बजे) पुरुष चक्का फेंक फाइनल – अनीश कुमार सुरेंद्रन पिल्लई, देवेंद्र गहलोत, देवेंद्र कुमार (गुरुवार को 1:15 बजे)

मुक्केबाजी :
महिला
45 किग्रा-48 किग्रा – क्वार्टर फाइनल – नीतू गंगस (4.45 बजे) 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) – क्वार्टर फाइनल – निकहत ज़हरीन (11.15 बजे) 66-70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) – क्वार्टर फ़ाइनल – लवलीना बोरगोहेन (गुरुवार को सुबह 12.45 बजे) पुरुष
54-57 किग्रा (फेदरवेट) – क्वार्टर फाइनल – हुसाम उद्दीन मोहम्मद (शाम 5.45 बजे) 75-80 किग्रा (लाइट हैवीवेट) – क्वार्टर फाइनल – आशीष कुमार (बुधवार को 2.00 बजे)

क्रिकेट:
महिला टी20 – भारत बनाम बारबाडोस – रात 10.30 बजे

हॉकी:
महिला पूल ए – भारत बनाम कनाडा 03.30 अपराह्न पुरुष पूल बी – भारत बनाम कनाडा – 06.30 अपराह्न जूडो:
महिला 78 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल – तूलिका मान – 2.30 बजे पुरुष 100 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 16 – दीपक देसवाल – 2.30 बजे लॉन

बाउल्स:
पुरुष एकल – मृदुल बोरगोहेन – एक और चार बजे महिला पेयर्स – भारत बनाम नीयू – एक और चार बजे पुरुष फोर – भारत बनाम कुक आइलैंड्स और इंग्लैंड – 7.30 और 10.30 बजे महिला ट्रिपल – भारत बनाम नीयू (07.30 बजे) महिला पेयर्स – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 4 बजे) पुरुष फोर – भारत बनाम इंग्लैंड (10:30 बजे)

तैराकी:
पुरुषों की 1500 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल – अद्वैत पेज, कुशाग्र रावत (गुरुवार को सुबह 12:42 बजे से)

स्क्वाश:
पुरुष एकल कांस्य पदक मैच – सौरव घोषाल बनाम जेम्स विल्ट्रोप (इंग्लैंड) (रात 9:30 बजे) मिश्रित युगल राउंड 32 बनाम श्रीलंका – 03.30 अपराह्न महिला एकल – सुनन्या कुरुविला बनाम मैरी फंग-ए-फैट (दोपहर 2:30 बजे)) टेबल

टेनिस:
महिला एकल – बेबी सहाना रवि बनाम फेथ ओबज़ुए (नाईजीरिया) – (3:10) महिला एकल – सोनलबेन मनुभाई पटेल बनाम सू बेली (इंग्लैंड) – (3:10 बजे) महिला एकल – भाविना हसमुखभाई पटेल – डेनिएला डि टोरो (ऑस्ट्रेलिया) – (3:10 बजे) पुरुष एकल – राज अरविंदन अलगर – जॉर्ज विन्धम – (4:55 बजे) महिला एकल – – बेबी सहाना रवि बनाम ग्लोरिया ग्रेसिया वोंग (रात 9:40 बजे) महिला एकल – भावना हसमुखभाई पटेल बनाम इफेचुकुडे क्रिस्टियाना इकपोयी (नाईजीरिया) – (10:15 बजे) महिला एकल – सोनलबेन मनुभाई पटेल – अमांडा जेन त्सचर्के (ऑस्ट्रेलिया) – 10:15 बजे) पुरुष एकल – राज अरविंदन बनाम इसाउ ओगुनकुनले (नाईजीरिया) – (12:00 बजे/गुरुवार)

भारोत्तोलन:
पुरुष 109 किग्रा – लवप्रीत सिंह – 02.00 अपराह्न महिला 87 किग्रा – पूर्णिमा पांडे – 06.30 बजे पुरुष 109 किग्रा – गुरदीप सिंह – 11 बजे

ये भी पढ़ें:- CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, लॉन बॉल्स में पहली बार जीता गोल्ड मेडल