प्रयागराज हिंसा : घर पर चला बुलडोजर तो हाई कोर्ट पहुंचा जावेद पंप, एसएसपी बोले- मास्टरमाइंड के घर पर मिले हथियार

प्रयागराज हिंसा : घर पर चला बुलडोजर तो हाई कोर्ट पहुंचा जावेद पंप, एसएसपी बोले- मास्टरमाइंड के घर पर मिले हथियार

प्रयागराज। जिले में हुई हिंसा के आरोपित जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप से जुड़ी एक खबर और सामने आई है। पुलिस ने आज हिंसा के आरोपित जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के घर के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की थी,इस दौरान पुलिस को साजिशकर्ता के घर से कई अवैध असलहे मिले थे, वहीं बताया जा रहा …

प्रयागराज। जिले में हुई हिंसा के आरोपित जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप से जुड़ी एक खबर और सामने आई है। पुलिस ने आज हिंसा के आरोपित जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के घर के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की थी,इस दौरान पुलिस को साजिशकर्ता के घर से कई अवैध असलहे मिले थे, वहीं बताया जा रहा है कि साजिशकर्ता जावेद मोहम्मद के घर के ध्वस्तीकरण के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के घर के ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस को 12 बोर और 315 बोर के तमंचे मिले। इतना ही नहीं उसके घर से आपत्तिजनक साहित्य भी घर से बरामद हुआ है। पुलिस की माने तो कुछ और बयान मिले हैं,जो अदालतों पर किये गये थे।

एक और मास्टमाइंड गिरफ्तार

जिले में शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया शख्स अटाला बड़ी मस्जिद का पेश इमाम अली अहमद बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इमाम शहर से भागने की कोशिश कर रहा था, इसी बीच उसको गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि इमाम ने हिंसा का मास्टर प्लान तैयार किया था। पर्दे के पीछे से हिंसा का खेल करने वाले 10 बड़े साजिश रचने वालों में अली अहमद भी शामिल था। अली अहमद उसी बड़ी मस्जिद का पेश इमाम बताया जा रहा है जो अटाला इलाके में पड़ती है। जहां पर बड़ी हिंसा हुयी थी।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज हिंसा: पुलिस का एक्शन जारी, इमाम अली अहमद गिरफ्तार