पीलीभीत: बरेली रेलखंड पर लटका मिला युवक का शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली रेलखंड पर देवहा पुल पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मुक्तिधाम में अपनों का अंतिम संस्कार करने आए लोगों की नज़र शव पर पड़ी तो शोर मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मगर, एक घंटे तक सीमा विवाद …
पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली रेलखंड पर देवहा पुल पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मुक्तिधाम में अपनों का अंतिम संस्कार करने आए लोगों की नज़र शव पर पड़ी तो शोर मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मगर, एक घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में सुनगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लिया। फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर छानबीन के लिए बुलाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। खुदकुशी की आशंका जताई गयी है।
घटना शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। अपनो की मौत के बाद मोहल्ला सुनगढ़ी और साहूकारा के कुछ लोग अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे थे। इस बीच कुछ लोगों की नज़र बरेली रेलखंड पर देवहा नदी पुल पर गई। एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। वहां करीब 40 वर्षीय युवक प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला।
पुल पर एक बैग मिला उसमे मास्क रखा था। एक पानी की बोतल, एक सोडा की बोतल, देशी शराब का पौवा और सिगरेट रखी थी। ऐसे में पुलिस नशा करने के बाद खुदकुशी की आशंका जता रही है। जिस जगह शव मिला। वहां सुनगढ़ी, कोतवाली और जहानाबाद थाने की सीमा करीब है। ऐसे में काईवाई को लेकर काफी देर तक टालमटोल चलती रही। फिर अंत में शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया गया। शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े-
पीलीभीत: साल 2019 में लिया गया था नमकीन का नमूना, अब लगा एक लाख रुपये जुर्माना