Pakistan: पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो टीम पर बंदूकधारियों ने की फायरिंग, एक घायल

Pakistan: पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो टीम पर बंदूकधारियों ने की फायरिंग, एक घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने पोलियो उन्मूलन टीम पर गोलीबारी की, फायरिंग की इस घटना में पोलियो ड्रॉप पिलाने गई टीम एक स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रविवार को अपनी रिपोर्ट में दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना उत्तरी वजीरिस्तान के आदिवासी …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने पोलियो उन्मूलन टीम पर गोलीबारी की, फायरिंग की इस घटना में पोलियो ड्रॉप पिलाने गई टीम एक स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह जानकारी स्थानीय मीडिया रविवार को अपनी रिपोर्ट में दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना उत्तरी वजीरिस्तान के आदिवासी जिले में हुई, जहां बंदूकधारियों ने पोलियो उन्मूलन अभियान पर काम कर रही टीम पर गोलियां बरसाईं, ताकि इलाके में पोलियो का टीका लगाया जा सके।
रिपोर्ट के अनुसार पोलियो कर्मियों को सुरक्षा प्रदान कर रहे पुलिसकर्मियों की जवाबी गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घायल स्वास्थ्यकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में पोलियो कर्मियों पर हमले का यह दूसरा हमला है। मंगलवार को भी इलाके में इसी तरह की घटना में दो पुलिसकर्मियों और एक पोलियो कर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:- नूपुर शर्मा के खिलाफ अखिलेश की टिप्पणी पर सख्त हुआ महिला आयोग, यूपी पुलिस से की तीन दिन में कार्रवाई करने की मांग

ताजा समाचार