बदायूं: महिला की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतक महिला के पिता के अनुसार, पंचायतों के बाद भी अतिरिक्त दहेज में बाइक और दो लाख रुपये मांग रहे थे ससुरालीजन

बदायूं: महिला की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर भागी निवासी महिला की शनिवार देर शाम मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायका पक्ष पहुंचा। महिला को पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण की सूचना पर वह महिला के घर गए थे। ससुरालीजन फरार मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मैनपुरी जिले के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला अखई निवासी गुरजीत सिंह चौहान के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी अश्वनी की शादी लगभग तीन साल पहले कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी निवासी रवि पुत्र दुर्गपाल सिंह से की थी। शादी के दो-तीन महीने तक ससुराल में सबकुछ ठीक चल रहा था। 

आरोप है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे। अश्वनी को बात-बात पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार पंचायत भी कराई गईं। इसके बाद भी ससुरालीजन मानने को तैयार नहीं थे। पंचायत के बाद मारपीट करने लगे। आरोप है कि शनिवार ससुरालीजनों ने शनिवार शाम अश्वनी से मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। 

गुरजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें फोन करके बेटी की मौत की सूचना दी। तो वह बेटी की ससुराल पहुंचे। जहां ससुरालीजन गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बेटी की हत्या का आरोप लगाया। उझानी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई थी। प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत का मामला लग रहा है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं- बदायूं: शिवपाल यादव का आरोप, सपा कार्यकर्ताओं को उठा रही पुलिस