मुरादाबाद : धर्म छिपा शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मुरादाबाद : धर्म छिपा शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मुरादाबाद,अमृत विचार। अपना धर्म छिपाकर महिला से दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कंपनी बाग के पास से पकड़कर पुलिस को सौंपा था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, …

मुरादाबाद,अमृत विचार। अपना धर्म छिपाकर महिला से दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कंपनी बाग के पास से पकड़कर पुलिस को सौंपा था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। करीब डेढ़ साल पहले कटघर के ही करबला निवासी राजू उर्फ असलम उसके संपर्क में आया। असलम ने खुद को राजू बताकर महिला से दोस्ती कर ली। बाद में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया।

आरोपी काफी दिन तक पीड़ित का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़ित ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला ने विश्व हिंदू परिषद के नेताओं से संपर्क कर आपबीती बताई। शनिवार को पीड़ित ने आरोपी को मिलने के लिए कंपनी बाग बुलाया। उसके पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़कर आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया।

एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रविवार को अपराध निरीक्षक रामपाल सिंह की टीम ने आरोपी राजू उर्फ असलम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बसों की कमी, इंतजार में बैठने के इंतजाम भी नहीं