मुरादाबाद : आज से चैत्र नवरात्रि शुरू, मां भवानी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

मुरादाबाद, अमृत विचार। आदिशक्ति मां की भक्ति की आस्था का महापर्व चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू गया है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शहर के दुर्गा मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देवी मां के मंदिर के बाहर लगी हुई है। भक्तगण मां दुर्गा के जयकारे लगा रहे …
मुरादाबाद, अमृत विचार। आदिशक्ति मां की भक्ति की आस्था का महापर्व चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू गया है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शहर के दुर्गा मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देवी मां के मंदिर के बाहर लगी हुई है। भक्तगण मां दुर्गा के जयकारे लगा रहे हैं। इस दिन से मां दुर्गेश्वरी के नौ रूपों की आराधना कर श्रद्धालु मनोनीत फल पाएंगे। भोर होते ही घरों से लेकर मंदिरों में माता के जयकारों गूंजने के साथ ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने घर में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की।

बता दें कि शुक्रवार को सभी देवी मंदिरों में साफ-सफाई व तैयारी पूरी कर ली गई है। नवरात्र के मौके पर मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और माता के दरबार को फूलों से सजाया गया है। शहर के प्रचीन काली मंदिर, मनोकामना मंदिर, लाइनपार माता, बालाजी सराय माता मंदिर समेत सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भी विशेष बंदोबस्त किए गए है। मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की आराधना प्रथम दिन की जाएगी। मां शैलपुत्री का यह स्वरूप भक्तों को पर्वत के सामान हर परिस्थितियों से निपटने की शक्ति प्रदान करता है।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
दो अप्रैल की सुबह 6:10 मिनट से 9:29 मिनट तक
दूसरा मुहूर्त: 10:30 से 12: 50 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल: इस दिन राहुकाल प्रात: 9 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
शनि राजा और बृहस्पति होंगे मंत्री
इस संवत्सर में ग्रहों के खगोलीय मंत्री परीषद के 10 विभागों में राजा और मंत्री सहित पांच विभाग पाप ग्रहों के पास तथा पांच शुभ ग्रहों के पास रहेगा। नवसंवत्सर 2079 के राजा शनि महाराज होंगे और मंत्री बृहस्पतिदेव रहेंगे। जिस दिन से चैत्र नवरात्र का प्रारंभ होता है, उसके देव ही अधिपति यानी राजा होते हैं। इस बार नवरात्र शनिवार से शुरू होगा। जोकि यह विकास कार्यों, आर्थिक स्थिति और कैरियर के लिए बहुत शुभ होगा।
इस बार बन रहा शुभ योग
ज्योतिषाचार्य नारायण जोशी के अनुसार नवरात्रि के दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस साल चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिनों में से छह दिन यह शुभ योग बन रहा है। माना जाता है कि यह योग सभी काम बनाने वाला योग होता है। इतना ही नहीं नवरात्र के दौरान इस योग के होने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
ज्योतिषाचार्य पं. केदार मुरारी के मुताबिक नवरात्र की शुरुआत रविवार या सोमवार से होती है तो मां दुर्गा हाथी पर आती हैं, अगर नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार या शनिवार से होती है तो देवी घोड़े पर आती हैं। वहीं, जब नवरात्रि गुरुवार या शुक्रवार के दिन से शुरु होता है तो मां डोली की सवारी करके आती हैं। वहीं इस बार आदि शक्ति घोड़े की सवारी कर आगमन करेंगी। जोकि समर्थ एवं शक्तिशाली होगा।