लखनऊ: राजधानी में कल 837 बूथों पर चलेगा महा टीकाकरण अभियान…

लखनऊ: राजधानी में कल 837 बूथों पर चलेगा महा टीकाकरण अभियान…

लखनऊ। कोरोना के खिलाफ 31 जनवरी को राजधानी में महा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें कुल 837 स्थलों पर बनाए गए बूथों पर टीकाकरण होगा। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी। विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण बूथों का किया गया आयोजन: डीएम उन्होंने बताया कि 12 जनपदी स्तरीय अस्पतालों बलरामपुर, डॉ. एसपीएम, लोकबंधु राज नारायण, …

लखनऊ। कोरोना के खिलाफ 31 जनवरी को राजधानी में महा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें कुल 837 स्थलों पर बनाए गए बूथों पर टीकाकरण होगा। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी।

विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण बूथों का किया गया आयोजन: डीएम

उन्होंने बताया कि 12 जनपदी स्तरीय अस्पतालों बलरामपुर, डॉ. एसपीएम, लोकबंधु राज नारायण, रानी लक्ष्मीबाई, केजीएमयू, डॉ. आरएमएल,  बीआरडी महानगर, राम सागर मिश्र साढ़ामऊ, 100 शैय्या चिकित्सालय ठाकुरगंज, झलकारी बाई, अवंती बाई तथा 19 नगरीय एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वर्क प्लेस सीबीसी सहित सात अन्य स्थानों पर टीकाकरण बूथों का आयोजन किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान में 15 से 17 वर्ष के बच्चों, 18 वर्ष से ऊपर की श्रेणी के समस्त लाभार्थियों, हेल्थवर्कर्स व फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्रथम, द्वितीय और प्रिकॉशन डोज लगायी जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे ने कबाड़ से कमाए सौ करोड़ रुपए, यहां मिला इतना स्क्रैप…