लखीमपुर हिंसा: किसानों को यूं रौंदते हुए निकल गई गाड़ी, वायरल हो रहा दर्दनाक वीडियो
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रदर्शन करने वाले किसानों पर गाड़ी चढ़ती हुई दिख रही। वीडियो में वहां का दर्दनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य विपक्षी …
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रदर्शन करने वाले किसानों पर गाड़ी चढ़ती हुई दिख रही। वीडियो में वहां का दर्दनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य विपक्षी दलों ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है।
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया गया है, इसमें लिखा गया है। लखीमपुर खीरी से बेहद विचलित करने वाले दृश्य, हालांकि वीडियो में साफ नहीं दिख रहा है कि गाड़ी कौन चला रहा था। लेकिन गाड़ी वहां खड़े लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां अधिक मात्रा में लाेग एकत्रित थे।
TW: Extremely disturbing visuals from #LakhimpurKheri
The silence from the Modi govt makes them complicit. pic.twitter.com/IpbKUDm8hJ
— Congress (@INCIndia) October 4, 2021
वीडियो में दिख रहा है कि किसान हाथों में झंडा लिए आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच एक जीप इसी बीच हूटर बजाते पीछे से आती है और कई लोगों को रौंद कर निकल जाती है। वहीं जीप के पीछे एक एसयूवी कार भी निकलते हुए देखी जा सकती है। तेज रफ्तार जीप की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। एक बुजर्ग जीप की टक्कर के बाद बोनट पर उछल गए और फिर जमीन पर गिर पड़े। इस तरह अचानक हुई घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
यह भी पढ़े-
देश में कोविड-19 के 18 हजार 346 नए केस दर्ज, 209 दिन बाद सबसे कम