जौनपुर: हत्यारोप में फरार नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित

जौनपुर: हत्यारोप में फरार नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित

जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में कृष्ण कुमार उर्फ पुजारी यादव की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने फरार चल रहे नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बक्सा थाना क्षेत्र मिर्जापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ पुजारी …

जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में कृष्ण कुमार उर्फ पुजारी यादव की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने फरार चल रहे नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बक्सा थाना क्षेत्र मिर्जापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ पुजारी यादव की 11 फरवरी 2021 को पुलिस पिटाई के कारण जिला अस्पताल में मौत हो गई थी।

इस सिलसिले में बक्शा के तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह सहित नौ पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हिरासत में मौत का मुकदमा दर्ज किया गया था। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने इस मामले की विवेचना सीबीआई को स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।

पढ़ें: हरदोई: सरकार की निशुल्क लैपटॉप योजना में वसूला जा रहा शुल्क, जानें क्यों?

इस समय मामले की विवेचना सीबीआई कर रही है। मामले में वांछित नौ पुलिसकर्मी इस समय फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने सार्वजनिक नोटिस से 25 -25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…

जौनपुर में मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी की 215वीं जयंती

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सरांवा गाव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक में बुधवार को हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी व लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी माने जाने वाले नरसिम्हा रेड्डी की 215 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाया और वीरांगना लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।