जिसे देश की जय बोलने में संकोच होता है वह देश का सच्चा सपूत नहीं हो सकता: राजेंद्र

सीतापुर। देश की संस्कृति महान रही है। लेकिन सामाजिक बदलाव के चलते जब राष्ट्र का राजनीतिक क्षरण हुआ। जिसके बाद देश को लंबे समय तक गुलामी का दंश झेलना पड़ा था। गुलामी के दंश से छुटकारा पाने के लिए असंख्य क्रांतिकारियों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। लंबे संघर्ष व बलिदानों के बाद मिली …
सीतापुर। देश की संस्कृति महान रही है। लेकिन सामाजिक बदलाव के चलते जब राष्ट्र का राजनीतिक क्षरण हुआ। जिसके बाद देश को लंबे समय तक गुलामी का दंश झेलना पड़ा था। गुलामी के दंश से छुटकारा पाने के लिए असंख्य क्रांतिकारियों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। लंबे संघर्ष व बलिदानों के बाद मिली आजादी का आज हम सब अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है।
इसी क्रम में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर सीता इंटर कॉलेज के भव्य शास्त्री सभागार में आयोजित अमृत महोत्सव की गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह राजेंद्र कटियार ने कही। कटियार ने कहा कि आज देश की भावी पीढ़ी को क्रांतिकारियों के बलिदानों के बारे में जानकारी देना बहुत आवश्यक है। क्योंकि देश में कुछ लोगों ने क्रांतिकारियों के बलिदानों को भुलाने का काम किया है।
आजादी दिलाने में वीर शिवाजी को उनकी माता ने बचपन में ही महाभारत रामायण गीता के उपदेशों गीता के उपदेशों के साथ अन्य प्रेरणादायक कहानियां सुनाकर उनमें देश भक्ति का भाव जगाया था। आज शहीदों को नमन करने का अवसर है। देश में रहने वाले किसी भी नागरिक की पूजा पद्धति तो अलग हो सकती है लेकिन वह देश की जय बोलने में संकोच नहीं कर सकता। यदि देश की जय बोलने में किसी को संकोच होता है तो वह देश का सच्चा सपूत नहीं हो सकता।
समारोह को सीता ग्रुप आफ एजुकेशन के चेयरमैन आरके बाजपेई ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी दिलाने में हुए आंदोलनों में देश के तत्कालीन सभी जागरूक लोगों ने अपने अपने स्तर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते हुए देश को स्वतंत्रता दिलाई थी। सभी शहीदो को नमन करते हैं। कार्यक्रम का संचालन अमृत महोत्सव कार्यक्रम के सह संयोजक प्रधानाचार्य श्री सुनील सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मीबाई व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कॉलेज के वाइस चेयरमैन वागीश दिनकर व छात्रा सबीना व शिखा सिंह ने प्रेरणा गीत व भारत वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला संघचालक राजाराम यादव, नगर संचालक आशाराम रस्तोगी, देवेंद्र सिंह ,देवेश मिश्र भाजपा नेत्री आशा मौर्या, शशिप्रभा वर्मा,नगर अध्यक्ष भाजपा रमाशंकर वर्मा, अतुल वर्मा, पंकज जैन, उमाशंकर वर्मा, निखिल सिंह, अतुल चित्रांश, चक्र सुदर्शन पांडेय, कृतार्थ मिश्र, सरोज शुक्ला ,पंकज पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र व शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बिसवां में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा
देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस (19 नवंबर) से विजय दिवस (16 दिसंबर) तक इन कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बिसवां के एचआरडी मेला मैदान में इस दौरान वंदेमातरम् गायन, तिरंगा यात्रा, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शुभारंभ हुआ। इस दौरान समाज को बलिदानी वीरों की गाथा बताने, इंटर व डिग्री कॉलेजों में प्रतियोगिताओं व विचार गोष्ठियों के आयोजन जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके लिए आयोजन समितियां गठित की गई है।
शुभारंभ के दिन पूरे बिसवां नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई और बनाए गए तथ्यों को क्षेत्रों में रवाना किया गया। वही अमृत महोत्सव के प्रचार वाहन का कांतापुरवा में स्वागत किया गया यह प्रचार वाहन जन जागरण को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के गांवो में जाएगा और आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। इस दौरान प्रांत प्रचारक कौशल जिला प्रचारक, ऋतुराज सिंह, ज्ञान तिवारी, महेंद्र यादव, सलिल सेठ, राज किशोर मिश्रा, राकेश सिंह, दिनकर प्रताप सिंह आदि भारी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-अमित शाह ने किया डीजीपी सम्मेलन का शुभारंभ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल