हरदोई: अमृत महोत्सव के तहत नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

हरदोई: अमृत महोत्सव के तहत नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

हरदोई। नगर हरदोई में अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों पर निकाला गया यात्रा का समापन पुनः जीआईसी के मैदान में हुआ। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा …

हरदोई। नगर हरदोई में अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों पर निकाला गया यात्रा का समापन पुनः जीआईसी के मैदान में हुआ। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा जिंदपीर चौराहा होते हुए रेलवेगंज, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, बावन चुंगी, नुमाइश चौराहा होते हुए राजकीय इंटर कालेज परिसर में संपन्न हुई।

जिसमें नगर के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रति भाग किया। नगर की सड़कों पर भारत माता के जय घोष देश भक्ति के साथ माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह संजीव खरे, नगर प्रचारक अमरेंद्र, नगर कार्यवाह विनय, राजवर्धन, रजनीश सिंह, उमापति मिश्रा, विनीत शुक्ला, दिलीप सिंह, अविनाश पांडेय, ओम पांडेय प्रभाकर गुप्ता, नरेंद्र, अशोक सिंह आजाद, कीर्ति सिंह, अनुराग मिश्रा, पारुल दीक्षित तथा आकाश सिंह सहित हजारों युवाओं ने प्रतिभाग किया।

जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म वस्त्र
सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था सुभाष चंद्र बोस जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शीत ऋतु में वस्त्र वितरण कार्यक्रम की श्रंखला के प्रथम चरण के अंतर्गत रविवार को स्थानीय मोहताज खाना में निर्धन व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किए गये। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि समिति द्वारा गत बीस वर्षों से वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। अपने सीमित संसाधनों के साथ समिति निरंतर शीत ऋतु में निर्धनों को राहत पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि वस्त्र हमारी मूलभूत आवश्यकताओं में एक है।  ऐसे में समिति का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक निर्धन व्यक्तियों को वस्त्र उपलब्ध कराए जाएं। समिति परिवार के लिए ऐसे आयोजन आत्मिक सुख और संतोष प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में श्रवण मिश्र राही, सीमा मिश्र, विवेक रंजन त्रिपाठी तथा राधेश्याम का विशेष सहयोग रहा।