FIH Hockey World Cup : विश्व कप डेब्यू के लिए उत्साहित हैं अभिषेक, जानिए क्या कहा?

बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के युवा खिलाड़ी अभिषेक ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 की तैयारियों के बीच शनिवार को कहा कि वह अपने विश्व कप पदार्पण को लेकर उत्साहित हैं। अभिषेक इस समय भारतीय टीम के साथ बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में हॉकी विश्व कप 2023 के लिये तैयारी कर रहे …

बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के युवा खिलाड़ी अभिषेक ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 की तैयारियों के बीच शनिवार को कहा कि वह अपने विश्व कप पदार्पण को लेकर उत्साहित हैं। अभिषेक इस समय भारतीय टीम के साथ बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में हॉकी विश्व कप 2023 के लिये तैयारी कर रहे हैं। यदि अभिषेक का टीम में चयन होता है तो वह ओडिशा में होने वाले विश्व कप में पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अभिषेक ने शीर्ष आयोजन में अपने संभावित पदार्पण के बारे में कहा,“ मैंने विश्व कप जैसे बड़े मंच पर इससे पहले प्रतिस्पर्धा नहीं की। मैं जानता हूं कि कई सारे प्रशंसक होंगे जो घरेलू मैदान पर हमें समर्थन देंगे। मुझे उम्मीद है कि मैं जनवरी में अपना विश्व कप पदार्पण कर सकूंगा और इसे यादगार बना सकूंगा। भुवनेश्वर और राउरकेला में एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 में मज़ा आने वाला है। ” अभिषेक ने अपने करियर में पहली बार सफलता का स्वाद बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में चखा जहां भारत ने रजत पदक जीता।

युवा खिलाड़ी ने बर्मिंघम में अपने अनुभव के बारे में कहा, “बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गया रजत वरिष्ठ टीम के साथ मेरा पहला पदक था। पदक जीतने के बाद मेरे रिश्तेदार और पड़ोसी मेरे परिवार से मिलने घर आये। मीडिया भी घर आया। इस सब से मेरे परिवार को खुशी पहुंची। अपने पहले टूर्नामेंट में अपना पहला पदक जीतना शानदार अनुभव था। ” अभिषेक को उम्मीद है कि भारत एफआईएच विश्व कप 2023 में पोडियम पर जगह बना पायेगा।

उन्होंने कहा कि वह इस बड़े आयोजन में टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिये अपनी फिटनेस और कार्यक्षमता पर काम कर रहे हैं। जनवरी में संभावित विश्व कप की शुरुआत से पहले, उनके पास 2022-23 एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग में अपना हुनर दिखाने का मौका है, जब भारत भुवनेश्वर में कुल छह मैचों के लिए न्यूजीलैंड और स्पेन की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा, “ टीम 2022-23 एफआईएच हॉकी पुरुष प्रो लीग के लिए अच्छी तैयारी कर रही है। न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ मैच से पहले ज्यादातर चीजें फिटनेस और फिनिशिंग पर केंद्रित हैं।

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश-आयरलैंड ने 2023 महिला टी20 World Cup के लिए किया क्वालीफाई, साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा विश्व कप

ताजा समाचार

लखीमपुर-खीरी: हिरण का शिकार करते बाघ का फोटो वायरल, पेट्रोलिंग के दौरान वन कर्मियों के वाहन के आगे से शिकार ले जाने का दावा
Bareilly News: हर कार्यालय के बाबुओं का एक ही बहाना, अब चुनाव बाद आना
PM Modi: पीएम मोदी ने कानपुर को बताया पूरे देश का गौरव, बोले- हमें शहर को और आगे बढ़ाना है
PM Modi Road Show: कानपुर में ‘नमो उत्सव’ से माहौल बना गए पीएम मोदी; जगा गए लोकसभा चुनाव के लिए उत्साह
Bareilly News: इसी महीने से शिक्षक लगाएंगे टैबलेट से हाजिरी, पदाधिकारियों को छूट
मोदी ने किया मुसलमानों को तरक्की से जोड़ने का काम, पिछली सरकारों ने देश को बांटने का काम किया :दानिश आजाद