अयोध्या: फैजाबाद का नाम अब होगा छावनी परिषद अयोध्या
अमृत विचार, अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह का एक और प्रयास रंग लाया। अब छावनी परिषद फैजाबाद को छावनी परिषद अयोध्या के नाम से जाना जायेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस संदर्भ में सांसद लल्लू सिंह ने अनुरोध किया था। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री ने इस अनुरोध को मान आदेश जारी कर …
अमृत विचार, अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह का एक और प्रयास रंग लाया। अब छावनी परिषद फैजाबाद को छावनी परिषद अयोध्या के नाम से जाना जायेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस संदर्भ में सांसद लल्लू सिंह ने अनुरोध किया था। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री ने इस अनुरोध को मान आदेश जारी कर दिया। दो दिन बाद इसका शासनादेश जारी कर दिया जायेगा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोक्षदायिनी सप्तपुरियों में एक नगरी अयोध्या का नाम आते ही आध्यात्म व मर्यादा परिवेश में घुल जाती है। प्रदेश सरकार ने फैजाबाद का नाम अयोध्या करके इसी अध्यात्मिक ऊर्जा को संबल प्रदान किया है। दीपोत्सव जैसे आयोजनों की वजह से अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है।
उन्होंने कहा कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होने के उपरान्त जनता के द्वारा छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किये जाने की मांग की जा रही थी। जनता की इस अपेक्षा को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पूरा किया गया। अब छावनी परिषद फैजाबाद अयेध्या कैंट के नाम से जानी जायेगी।
यह भी पढ़ें… अयोध्या: विजयदशमी कल… विसर्जित होंगी देवी मूर्तियां, चौक में जलेगा 40 फीट का रावण