कर्मचारियों की समस्याओं के निदान का होगा प्रयास : मंत्री संजय निषाद

कर्मचारियों की समस्याओं के निदान का होगा प्रयास : मंत्री संजय निषाद

अयोध्या। सूबे के मत्स्य मंत्री डा. संजय निषाद ने यहां मसौधा स्थित राजकीय मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। कर्मचारियों की कमी और उनके सातवें वेतनमान की मांग पर कहा कि इसके लिए शीघ्र प्रयास किया जाएगा। मत्स्य मंत्री डा निषाद शुक्रवार देर शाम यहां …

अयोध्या। सूबे के मत्स्य मंत्री डा. संजय निषाद ने यहां मसौधा स्थित राजकीय मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। कर्मचारियों की कमी और उनके सातवें वेतनमान की मांग पर कहा कि इसके लिए शीघ्र प्रयास किया जाएगा। मत्स्य मंत्री डा निषाद शुक्रवार देर शाम यहां पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले राजकीय मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि काफी संख्या में सेवानिवृत्त के बाद भी कर्मचारी यहां बेहतर सेवा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की बहुत सारी समस्याएं हैं जो हमने सुनी है। उन्होंने बताया कि पांचवें वेतनमान पर कर्मी काम कर रहे है।

कर्मचारियों की मांग है कि इनका कहना है कि सातवां वेतनमान मिलना चाहिए जिसके लिए प्रयास किया जाएगा। मत्स्य बोले कि दुनिया पानी बरसती है तो घर के अंदर रहते हैं लेकिन विभाग के कर्मचारी बरसात में भी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि यहां सोलर पंप लगने के बाद भी बिजली की खपत उतनी ही है। सोलर पंप बहुत ढंग से नहीं लगा है। इसे लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

पढ़ें-हरदोई: बेटी का शव देख फफक पड़ा पिता, बोला-दामाद ने पीट-पीट कर मार डाला