World Asthma Day 2024: एलर्जी और अस्थमा में है गहरा संबंध, ठीक हो सकती है बीमारी, करना होगा यह काम

लखनऊ, अमृत विचार। एलर्जी और अस्थमा में गहरा संबंध है। कुछ मामलों में स्थान बदलने भर से ही एलर्जी और अस्थमा को ठीक किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है एलर्जी टेस्ट करने की।
World Asthma Day 2024: एलर्जी और अस्थमा में है गहरा संबंध, ठीक हो सकती है बीमारी, करना होगा यह काम#asthmaday #एलर्जी #allergy #ashtma #Trendings #Twitter #ill #kgmu pic.twitter.com/G8DDJulCKX
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 6, 2024
जिससे एलर्जी और अस्थमा होने के कारणों का पता चल जायेगा। समस्या की जानकारी होने पर बीमारी का सटीक इलाज होना आसान हो जाता है। कुछ मामलों में तो अस्थमा भी ठीक हो जाता है। यह जानकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के एचओडी प्रो.वेद प्रकाश ने विश्व अस्थमा दिवस से एक दिन पहले यानी की सोमवार को प्रेसवार्ता कर दी है।
उन्होंने बताया कि वर्ड अस्थमा डे 7 मई को यानी कल मनाया जायेगा। इसी के तहत विभाग की तरफ से दो दिवसीय कार्यक्रम Allergy Asthma Conclave-2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 7 मई को पूरे प्रदेश व देश से एलर्जी और अस्थमा के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
इतना ही नहीं चिकित्सकों के साथ इलाज की नवीन तकनीक साझा करेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस बार World Asthma Day की थीम दमा रोग की शिक्षा से सशक्तिकरण है। अस्थमा से पूरे विश्व में लगभग 30 करोड़ व्यक्ति ग्रसित हैं। वहीं अस्थमा पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा होता है। अस्थमा बच्चों में होने वाली सभी क्रानिक बीमारियों में सबसे प्रमुख कारण है। बीमारी से निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका लक्षण सामने आने पर विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना चाहिए। जिससे समय रहते इलाज शुरू हो सके। सटीक जांच से ही सटीक इलाज संभव है।
एलर्जी के लक्षण:
एलर्जिक रायनाइटिस: इससे रोगियों को जुकाम,खासी, नाक बंद होना, आंख से पानी आना, गले में खुजली इत्यादि लक्षण दिखते है। फूड एलर्जी- इसमे विशेष किसी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से मुंह और ओठों पर खुजली, सूजन, गले में खुजली, शरीर पर चकत्ते, उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण दिखते है।
दवाइओं की एलर्जी : इसमे एलर्जी के लक्षण किसी विशेष दवाई से एलर्जिक रोगियों को विशेष दवा के सेवन से हो सकते है।
एलर्जिक कंजक्टिवाटिस : इसमें आखंमें सूजन एवं लाल होना, आंख में चुभन, आंख से पानी आना आदि हो सकता है।
अस्थमा के लक्षण:
इसमें खाँसी, सांस फूलना, गले में सीटी बजना, जकड़न समेत अन्य लक्षण दिख सकते है।इस दौरान केजीएमयू स्थित गैस्ट्रोलॉजी विभाग के एचओडी प्रो.सुमित रूंगटा, नेत्र रोग विभाग के प्रो.सुनील कुमार, त्वाचा रोग विशेषज्ञ डॉ.पारुल उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें: World Asthma Day 2024: एलर्जी और अस्थमा में है गहरा संबंध, ठीक हो सकती है बीमारी, करना होगा यह काम