बरेली: फेसबुक फ्रेंड ने महिला का खींचा अश्लील फोटो, अब कर रहा ब्लैकमेल

बरेली: फेसबुक फ्रेंड ने महिला का खींचा अश्लील फोटो, अब कर रहा ब्लैकमेल

बरेली,अमृत विचार। फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। वह महिला को एक रेस्टोरेंट में लेकर गया और वहां पर उसकी और अपनी अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद महिला ने उससे मिलना बंद कर दिया तो उसने उसकी फेसबुक पर उसे पोस्ट करके उसे कालगर्ल बता दिया। महिला …

बरेली,अमृत विचार। फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। वह महिला को एक रेस्टोरेंट में लेकर गया और वहां पर उसकी और अपनी अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद महिला ने उससे मिलना बंद कर दिया तो उसने उसकी फेसबुक पर उसे पोस्ट करके उसे कालगर्ल बता दिया। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रेमनगर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह शादी के बाद बीए की पढ़ृाई कर रही थी। इसी बीच उसे फेसबुक पर अनिकेत नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया और वह लोग बातचीत करने लगे। आरोप है कि अनिकेत महिला के कॉलेज आने जाने लगा।

एक दिन वह उसे एक रेस्टोरेंट में ले गया और वहां पर उसके साथ खाना पीना करने के बाद उसके साथ एक अश्लील फोटो खींच लिया। महिला ने इसका विरोध किया तो वह बोलने लगा की वह उस फोटो को डिलिट कर देगा। इसके कुछ दिन बाद वह महिला को फोन करके धमकाने लगा।

महिला ने जब अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया तो उसने वह फोटो उसकी फेसबुक पर पोस्ट कर उसमें उसे कालगर्ल लिख दिया। महिला ने जब फोटो हटाने को कहा तो उसने उससे पैसों की मांग की। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।