कासगंज: देवेंद्र सिंह यादव को निष्कासित करने वाला लेटर निकला फर्जी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

कासगंज: देवेंद्र सिंह यादव को निष्कासित करने वाला लेटर निकला फर्जी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

कासगंज, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर बीते दिन रविवार से भाजपा नेता कुंवर देवेंद्र सिंह यादव को पार्टी से निष्कासित करने का आदेश पत्र खूब वायरल हो रहा है। वायरल पत्र में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह के पेज पर जारी हुआ है। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से कमेंट आ रहे हैं।

इस सबके बीच भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने निष्कासित पत्र को फेक बताते हुए नगर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया रविवार की शाम पांच मई की शाम को  सोशल मीडिया पर एक पत्र पार्टी के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के हस्ताक्षर सहित वायरल हुआ। जिसमें भाजपा नेता कुंवर देवेंद्र सिंह यादव को पार्टी से निष्कासित करने का जिक्र दर्शाया गया था। जानकारी करने पर पता चला यह पत्र फर्जी है।

कूटरचित षड्यंत्र के तहत भाजपा को चुनाव में नुकसान पहुंचाने के लिए वायरल किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 420/468/471/67 आईपीसी के तहत दर्ज कर मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

इस मामले में भाजपा नेता कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने अपना बयान जारी करते हुए बताया जो पत्र जारी किया है। वह फर्जी है। मेरी और पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए षड्यंत्र रचा गया है ।मुझे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के द्वारा सदस्यता ग्रहण कराई है। मैं बीजेपी का सदस्य हूं, और रहूंगा।

ये भी पढे़ं- कासगंज: पुलिस के रवैये से नाराज ग्रामीण शव को लेकर पहुंचे डीएम दफ्तर, जमीनी विवाद को लेकर युवक की हत्या का लगाया आरोप