बरेली: दबंगों ने लाठी-डंडे से की महिला की पिटाई, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

बरेली: दबंगों ने लाठी-डंडे से की महिला की पिटाई, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

बरेली, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने पड़ोसी महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने डायल112 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेजा है। वही आरोपियों की तलाश शुरू कर …

बरेली, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने पड़ोसी महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने डायल112 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेजा है। वही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: प्रेमिका से विवाद होने पर प्रेमी ने खाया जहर, हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

थाना कैंट के गांव चनेटी का रहने वाला 40 वर्षीय कमला पत्नी माखनलाल ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला रविंदर पुरानी रंजिश मानता है। सुबह वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी उनकी तरफ घूर कर देख रहा था जब उन्होंने पूछा क्या देख रहे हो इसी बात पर गाली गलौज अपशब्द बोलने लगा। और अपने परिवार के साथ लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई महिला के परिवार के लोगों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाने में लिखित शिकायत देने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:-बरेली: 20 हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान