बदायूं: पांच साल की मासूम के साथ 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

बदायूं: पांच साल की मासूम के साथ 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

बदायूं, अमृत विचार। थाना उघैती क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्ष की मासूम के साथ गांव के 12 वर्ष के लड़के ने दुष्कर्म कर दिया। परिजनों को मासूम खून से लथपथ मिली। मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के …

बदायूं, अमृत विचार। थाना उघैती क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्ष की मासूम के साथ गांव के 12 वर्ष के लड़के ने दुष्कर्म कर दिया। परिजनों को मासूम खून से लथपथ मिली। मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना उघैती पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पांच वर्ष की बेटी रविवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। उसके साथ गांव के और बच्चे भी थे। महिला घर के काम कर रही थी। कुछ समय तक मासूम नजर नहीं आई तो महिला ने मासूम की तलाश की लेकिन मासूम कहीं नहीं मिली। मासूम के साथ खेल रहे बच्चों ने बताया कि गांव निवासी 12 वर्ष का एक लड़का मासूम को टॉफी दिलाने की बात कहकर अपनी पशुशाला में ले गया है।

महिला लड़के की पशुशाला में गई। वहां भी मासूम नहीं थी। महिला लौटकर घर आ गई। मासूम खुद ही घर पर पहुंच चुकी थी। मासूम खून से लथपथ मिली। पूछने पर बेटी ने गांव के लड़के का नाम बताया। महिला ने अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजन मासूम को साथ लेकर थाना उघैती पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर को बताया।

तहरीर के आधार पर थाना उघैती में आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बदायूं: खेल के मैदान में बढ़ा भारत का दबदबा- केशव प्रसाद मौर्य

ताजा समाचार

मई के महीने में घूमने का है प्लान तो इन खूबसूरत जगहों की करें सैर
हल्द्वानी: कोक स्टूडियो में पहली बार 8 मई को छाएंगे उत्तराखंडी... ओखलकांडा और बागेश्वर के सुरों से निकली 'सोनचड़ी'
छत्तीसगढ़: भिलाई में पत्थर खदान हादसे में तीन श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर
Kanpur: पढ़ाई में कमजोर बच्चों की अलग से लगेंगी कक्षाएं; शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों को जारी किया आदेश
NEET UG 2024: नीट परीक्षा में दिखी सख्ती, रक्षा सूत्र से लेकर आभूषण और बेल्ट तक छात्रों के उतरवाये
शाहजहांपुर: शराब पीने के लिए नहीं थे रुपये, चोरी कर ली बाइक...पुलिस ने दबोचा तो बोला साहब! कर दो माफ