अयोध्या: केंद्रीय राज्य मंत्री ने मोदी और योगी को दी राम व लक्ष्मण की संज्ञा

अयोध्या: केंद्रीय राज्य मंत्री ने मोदी और योगी को दी राम व लक्ष्मण की संज्ञा

अयोध्या। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व उत्तर प्रदेश की चुनाव सह प्रभारी शोभा करंदलाजे रविवार को अयोध्या प्रवास पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों के शासनकाल को खूब खरी-खोटी सुनाई और उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार आने का आह्वान किया। उन्होंने मोदी और योगी को राम-लक्ष्मण की संज्ञा दे डाली। रविवार को …

अयोध्या। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व उत्तर प्रदेश की चुनाव सह प्रभारी शोभा करंदलाजे रविवार को अयोध्या प्रवास पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों के शासनकाल को खूब खरी-खोटी सुनाई और उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार आने का आह्वान किया। उन्होंने मोदी और योगी को राम-लक्ष्मण की संज्ञा दे डाली। रविवार को जिला पंचायत सभागार में भाजपा जिला व महानगर की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए शोभा कारंदलाजे ने कहा कि सपा व बसपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार व जातिवाद चरम पर था।

विकास की रफ्तार थम सी गई थी। वर्तमान में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार के कार्यकाल में भयमुक्त व भ्रष्टाचार रहित वातावरण होने के साथ विकास की गति काफी तेज हो गयी है। अयोध्या के सभी पांचों विधानसभा पर एक बार फिर से भाजपा की जीत होगी। छह सत्रों में चली बैठक के दौरान चुनाव के विषय में गहनता से चर्चा की गयी। उन्होने कहा कि पिछली सरकारों के शासनकाल में जब चुनाव होता था तो यूपी में बन्दूक का साउन्ड सुनाई देता था। अभी ग्राम पंचायत का चुनाव हुआ। एक भी हिंसा की घटना नहीं हुई।

केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय दुगनी करने को लेकर काम कर रही है। लखीमपुर खीरी मामले पर उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले में राजनीति कर रहा है। घटना का जिम्मेदार कौन है इसका खुलासा जल्दी ही होगा। बैठक में पदाधिकारी, मोर्चो के पदाधिकारी, पार्षद, शासन द्वारा नामित सदस्य व नामित अधिवक्ताओं जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख के साथ संगठनात्मक, बूथ व पन्ना प्रमुखों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के माध्यम से किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायन मिश्रा, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।

ताजा समाचार

टी20 विश्व कप में भारत की संभावनाओं के लिए सूर्यकुमार और बुमराह अहम होंगे : युवराज सिंह 
सुलतानपुर: कॉलेज जा रही छात्रा से मनचलों ने की अश्लीलता, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
मुरादाबाद : बुलडोजर खड़ा कर मुख्यमंत्री का अनोखा स्वागत, सीएम योगी ने बिलारी में जनसभा को किया संबोधित 
प्रयागराज: अप्रैल माह में तापमान 43 डिग्री पार, हीटवेब से लोग बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
अगर घूमने का बना रहे हैं मन, तो आप भी कम पैसों में घूम सकते हैं भारत का ये शहर 
लखीमपुर-खीरी: नहर में पर्याप्त पानी न आने से नहीं हो पा रही फसलों की सिंचाई, किसान परेशान