अयोध्या: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से किया महंगाई का विरोध

अयोध्या: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से किया महंगाई का विरोध

अयोध्या। चौतरफा बढ़ती मंहगाई से आम जनमानस त्रस्त हैं। वहीं मंहगाई को लेकर मचे हाहाकार के बीच बुधवार को यहां अयोध्या में अनोखा प्रदर्शन हुआ। इस अजब गजब प्रदर्शन को देख कर लोग चौके बिना नहीं रहे। यह अनोखा प्रदर्शन आम आदमी पार्टी ने किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने खच्चर की सवारी करते हुए सर पर …

अयोध्या। चौतरफा बढ़ती मंहगाई से आम जनमानस त्रस्त हैं। वहीं मंहगाई को लेकर मचे हाहाकार के बीच बुधवार को यहां अयोध्या में अनोखा प्रदर्शन हुआ। इस अजब गजब प्रदर्शन को देख कर लोग चौके बिना नहीं रहे। यह अनोखा प्रदर्शन आम आदमी पार्टी ने किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने खच्चर की सवारी करते हुए सर पर सिलेंडर रख कर विरोध दर्ज कराया।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के विरोध में गांधी पार्क से सर्किट हाउस तक सर पर सिलेंडर रख खच्चर की सवारी करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्हें पुलिस ने सर्किट हाउस के पास ही रोक दिया।

जिसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। आम आदमी पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों व तानाशाही रवैये की बदौलत आज देश में पेट्रोल 100 का आंकड़ा छूने जा रहा है। 2014 से पहले यही भाजपा बड़े-बड़े आंदोलन करते दिखाई देते थे।

उन्होंने कहा कि आज यह अपने वादे भूल गए हैं और देश को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनके दाम बढ़ने का असर सभी संसाधनों पर पड़ रहा है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी परेशान है।

महानगर अध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि आज जिस प्रकार पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस के दाम बढ़ रहे हैं, वो देश के लिए चिंता का विषय है। ये सीधे सीधे जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। प्रदर्शन में पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

पढ़ें-कांग्रेस शिविर के बाद दबाव में केंद्र सरकार को लेना पड़ा पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का फैसला- गहलोत