बरेली: टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले यात्रा को कारागार मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

बरेली, अमृत विचार। टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले की शुक्रवार को बरेली स्टेडियम से शुरुआत की गई। इस जागरूकता रिले यात्रा को 51 जिलों से निकाला जाएगा। इस यात्रा में 3625 किलोमीटर दूरी तय की जाएगी। जागरूकता रिले का समापन 4 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जाएगा। कारागार मंत्री जय कुमार सिंह उर्फ …
बरेली, अमृत विचार। टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले की शुक्रवार को बरेली स्टेडियम से शुरुआत की गई। इस जागरूकता रिले यात्रा को 51 जिलों से निकाला जाएगा। इस यात्रा में 3625 किलोमीटर दूरी तय की जाएगी। जागरूकता रिले का समापन 4 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जाएगा। कारागार मंत्री जय कुमार सिंह उर्फ जैकी और राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ आनंदेश्वर पांडे ने स्टेडियम में लगे चियरस फॉर इंडिया बोर्ड पर हस्ताक्षर किए।
कारागार मंत्री ने जागरूकता रिले वाहन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर खेल जगत संस्था के संस्थापक रतन गुप्ता ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद अपने संबोधन में आनंदेश्वर पांडे ने कहा की आज भारत बहुत अच्छी स्थिति में है, यह सब नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से हुआ है। प्रधानमंत्री ने खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है।
कोषाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव-गांव खेल पहुंचाने के लिए ‘खेल चला गांव की ओर’ मिशन की पहल की है। कहा कि भारत देश में पहली बार उत्तर प्रदेश में ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए उत्साहवर्धन के लिए जागरूकता रैली की शुरुआत की गई है। पहले ओलंपिक खेलने वाले खिलाड़ियों को कुछ नहीं दिया जाता था लेकिन हमने अपने प्रयास से ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रुपए दिलवाने का प्रयास किया है। इस साल सबसे ज्यादा खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में खेलने गए। सभी से उम्मीदें है कि वह देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल लेकर आएंगे। राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि मोदी और योगी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। खिलाड़ियों को जोश और जज्बा बनाए रखना चाहिए।
सरकार का खेल को गांव के कोने-कोने तक पहुंचाने पर जोर
कारागार मंत्री जय कुमार ने कहा कि बरेली की पावन धरती पर टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री की पहल खेल चला गांव की ओर के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि खेल को गांव के कोने कोने तक पहुंचाया जाए। कई जगह खेल के मैदानों पर अतिक्रमण और कब्जा कर लिया है। जिसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी भी हालत में खिलाड़ियों के मैदान पर कब्जा नहीं होना चाहिए, ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा गांव में मनरेगा के माध्यम से खेल मैदान की चाहरदीवारी और शौचालय, पीने का पानी इन सबके लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। अगर किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है, तो वह मुझसे संपर्क कर सकता है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, जितेन्द्र रस्तोगी, हरीशंकर, शमीम अहमद, बन्टी ठाकुर,सुमित चौरसिया, अभिषेक सिंह, आदि शहरवासी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें…