बरेली: सपा नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने के बयान पर भड़की भाजपा

बरेली: सपा नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने के बयान पर भड़की भाजपा

बरेली, अमृत विचार। सपा ने जेल में बंद लकी शाह को लोहिया वाहिनी का बरेली महानगर अध्यक्ष बनाया है। जेल में बंद होने के बावजूद लकी शाह को जिम्मेदारी देने पर सपा के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल से जब पूछा गया तो उन्होंने भाजपा पर झूठे मुकदमे लगवाने का आरोप लगाते हुए …

बरेली, अमृत विचार। सपा ने जेल में बंद लकी शाह को लोहिया वाहिनी का बरेली महानगर अध्यक्ष बनाया है। जेल में बंद होने के बावजूद लकी शाह को जिम्मेदारी देने पर सपा के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल से जब पूछा गया तो उन्होंने भाजपा पर झूठे मुकदमे लगवाने का आरोप लगाते हुए बयान दिया। जिस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा ने लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि उन्हें अपनी पार्टी का इतिहास पढ़ने की नसीहत दे डाली। बोले-लकी शाह पर मुकदमा 2005 में प्रेमनगर थाने में मंदिरों में तोड़फोड़ व मूर्तियां खंडित करने के संबंध में लगाया गया था और रासुका भी लगाई थी।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष को इसकी जानकारी रखनी चाहिए कि उस समय समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में थी और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे। रासुका मुख्यमंत्री के आदेश पर ही लगाई जाती है। 2010 में भी लकी शाह पर गुंडा एक्ट में थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष जनता को गुमराह कर रहे हैं।

सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी भी झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। लकी शाह ने उस समय पार्षदी का चुनाव सपा से बागी बनकर निर्दलीय लड़ा था और सपा से उम्मीदवार अब्दुल कय्यूम मुन्ना पार्षद बने थे। जिलाध्यक्ष ने सपा नेताओं पर गलत बयानबाजी कर राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है।

ताजा समाचार

प्रयागराज: कानून के नाम पर उच्च सुरक्षा वाले कैदियों की धार्मिक प्रथाओं में हस्तक्षेप करना उचित नहीं- HC
यूपी में कांग्रेस की टीम तैयार, सभी जिलों में 133 जिला व शहर अध्यक्ष घोषित
प्रयागराज: स्पा सेंटर में आपत्तिजनक स्थिति में मिले आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत कार्यवाही की रद्द
Hardoi News : शराब के नशे में धुत युवक की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या, मूक दर्शक बनी रही भीड़
जातिवाद के जरिये हिंदू समाज को कमजोर करने का हो रहा है प्रयास: राजा भैया
Kanpur में चार करोड़ का माल पार: सामान भरा कंटेनर ट्रक पर लादकर शातिर फरार, दो अज्ञात पर रिपोर्ट पर