बदायूं : पति की शराब की लत से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी की प्रीति का पति से शराब को लेकर होता था झगड़ा

बदायूं : पति की शराब की लत से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

ओरछी, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव के पास जंगल में पेड़ पर महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला अपने पति के शराब पीने से परेशान थी। जिसके चलते दोनों का अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात महिला घर से निकली और फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच शुरू की है।

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी निवासी रामकिशन पुत्र खेतल दिव्यांग हैं। तकरीबन आठ साल पहले उनकी शादी बिहार निवासी राजकुमार की बेटी प्रीति (28) के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे काव्या व काजल हैं। कुछ समय तक दोनों के बीच मधुर संबंध थे लेकिन इसके बाद दोनों विवाद शुरू हो गया। रामकिशन शराब पीने के आदी हो गए। वह अक्सर ही शराब पीकर घर आते थे। पत्नी मना करती थी लेकिन नहीं मानते। दोनों के बीच विवाद होता था। बुधवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रात में प्रीति घर से उठकर जंगल चली गईं। काफी देर तक वापस नहीं लौटीं परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह खेत पर जा रहे किसानों ने फंदे पर शव देखा तो महिला के परिजन और पुलिस को सूचना दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां परिजनों ने बताया कि प्रीति मानसिक रोगी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गांव के पास अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें - बदायूं: तेल के गोदाम में चोरों ने बोला धावा, खिड़की तोड़कर ले गए नकदी समेत सामान