बरेली: पिछली वर्ष से चार लाख अधिक पौधों को लगाएगा वन विभाग

बरेली: पिछली वर्ष से चार लाख अधिक पौधों को लगाएगा वन विभाग

अमृत विचार, बरेली। वन विभाग इस वर्ष पिछली वर्ष की तुलना में करीब चार लाख अधिक पौधों को लगाने जा रहा है। एक निश्चित समय में वन विभाग को यह टारगेट पूरा करना होगा। इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। वन विभाग यह लक्ष्य कब तक पूरा …

अमृत विचार, बरेली। वन विभाग इस वर्ष पिछली वर्ष की तुलना में करीब चार लाख अधिक पौधों को लगाने जा रहा है। एक निश्चित समय में वन विभाग को यह टारगेट पूरा करना होगा। इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। वन विभाग यह लक्ष्य कब तक पूरा कर पाएगा, इसका पता पौधे लगाने के बाद ही चलेगा।

डीएफओ भरतलाल ने बताया कि पिछली बार पूरे प्रदेश को 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें से बरेली को करीब 32 लाख पौधे लगाने थे। जो विभाग ने सयम से पूरा कर लिया था। मगर इस बार लक्ष्य को बढ़ा दिया गया है। इस वार पूरे प्रदेश को 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

जिसमें से बरेली के लिए करीब 36 लाख यानि पिछली बार से करीब चार लाख अधिक पौधे लगाने होंगे। ऐसे में यह टारगेट पूरा करना काफी कठिन है। मगर विभाग ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। किस विभाग को कितने पौधे लगाने का लक्ष्य दिया जाना है इसकी सूची तैयार की जा रही है। सभी विभागों को जल्द ही इसे भेज दिया जाएगा।