Rampur News : करीमपुर के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Rampur News : करीमपुर के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

रामपुर,अमृत विचार। करीमपुर के जंगल में शुक्रवार तड़के वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। जिसके बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। करीब 15 दिन पहले करीमपुर के जंगल से लेकर चौहद्दा और धरमपुर के जंगल में तेंदुए को देखा गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी थी।

सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया था। किसान खेतों पर जाने से डर रहे थे। इतना ही नहीं तेंदुआ लगातार कुत्तों को अपना निवाला बना रहा था। लेकिन पिंजरा खाली ही पड़ा हुआ था। लेकिन शुक्रवार तड़के तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया जिसके बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोग पिंजरे में फंसे तेंदुए को देखने के लिए एकत्र रहे। रेंजर जाहिद हुसैन ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को पीलीभीत के जंगल में छुड़वाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : रामपुर: सरकारी स्कूल में पढ़ाई दरकिनार...बच्चों से करवाई जा रही सफाई