बदायूं : बच्चों के विवाद में मारपीट और फायरिंग, प्रधान को लगी गोली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बदायूं : बच्चों के विवाद में मारपीट और फायरिंग, प्रधान को लगी गोली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fighting in dispute between children: बच्चों में विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे, ईंटें चली और फायरिंग हुई। गांव के प्रधान को गोली लगी। घायल प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर पस्तौर का है। गांव के बच्चों में विवाद हो गया था। उनके परिजन आमने-सामने आ गए थे। ग्रामीणों ने दोनों पक्ष में समझौता करा दिया था। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान मोहम्मद फहीम और उनके भतीजे ने दूसरे पक्ष की नसरीन पत्नी दिलशाद, इरशद को पीटकर घायल कर दिया था। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस पहुंची थी। कुछ समय दोनों पक्ष में बात के बाद पुलिस वापस लौट गई। पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्ष में फिर से मारपीट होने लगी और फायरिंग हुई।

गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के प्रधान को दूसरे पक्ष ने जमकर लाठी-डंडे, चप्पल और ईंट आदि से पीटा। गोली लगने से प्रधान मोहम्मद फहीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने प्रधान को भर्ती कराया। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि दो पक्ष में मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। प्रधान के गोली लगी है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Kasganj News : 11 ग्राम प्रधान को रजत 48 प्रधान कांस्य गांधी की प्रतिमा से सम्मानित

ताजा समाचार