संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा : संजय निषाद बोले- औरंगजेब को आदर्श बताने वाले सपा को कर रहे समाप्त

 संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा  : संजय निषाद बोले- औरंगजेब को आदर्श बताने वाले सपा को कर रहे समाप्त

Sultanpur, Amrit Vichar :  मंगलवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने जबाव देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग औरंगजेब को आदर्श बता रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाने में लगे हुए हैं।

सपा को चाहिए कि इसे नेताओं पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। बताते चलें कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा के दूसरे चरण के दसवें दिन सुलतानपुर पहुंचे थे। दूसरे राजनीतिक दलों के लोग अपनी पार्टी से मलाई काट अब भाजपा में मलाई काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि निषाद समुदाय को मार्गदर्शन करने के लिए 89 दिनों से वह संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा निकाल रहे हैं। प्रदेश के दो सौ निषाद बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर उन्हें जागरूक करने का काम किया जा रहा है। लोक सभा चुनाव में भाजपा के हार पर संजय निषाद ने बताया कि निषाद समुदाय के लोग भाजपा को वोट किए थे। अन्य पार्टियों से आए लोगों ने भाजपा को चुनाव हराया है।

फिलहाल चुनाव भाजपा हारी है न कि निषाद पार्टी। सपा, बसपा व कांग्रेस से भाजपा में आए लोग मलाई काट रहे हैं। मैं तो कहता हूं कि दूसरे पार्टियों से आए लोगों को भाजपा पार्टी से बाहर करे, कोई चुनाव नहीं हरा सकता है। प्रेस वार्ता के बाद संजय निषाद ने झंडी दिखा रथ यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर सदर विधायक निषाद पार्टी के राज प्रसाद उपाध्याय, मोतिगरपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह चंदर, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चतुर्वेदी नंदन सहित अन्य लोगों मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-Barabanki News : संभल में प्रतिबंध के बाद छिड़ी बहस, बाराबंकी में सालार मसूद गाजी के पिता की दरगाह, अब यहां का मेला लगेगा या नहीं?