Prayagraj News : संगम के किला घाट पर पलटी नाव, मचा हड़कंप

Prayagraj, Amrit Vichar: प्रयागराज के संगम स्नान के लिए जा रही नाव रविवार को किला घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार आधा दर्जन श्रद्धालु यमुना नदी में गिर गए। हादसे के बाद सक्रिय हुए स्थानीय नाविकों में श्रद्धालुओं को सकुशल नदी से बाहर निकाल किया। हादसे में एक महिला की तबियत बिगड़ने के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
नाविक आलोक निषाद ने बताया, दोपहर 12 बजे एक सहारनपुर निवासी आलोक जैन पत्नी शशि जैन (67) एवं महिला अन्य परिवार जन के साथ संगम में स्नान को आए थे। परिवार के लोगो ने नाव से संगम जाने के लिए एक नाव पर बैठने लगे। किला घाट के करीब नाव में बैठने को लेकर महिलाओं के एक तरफ नाव में आ जाने के चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया। नाविक जब तक लोगो को संतुलित करता नाव नदी में पलट गई। नाव में बैठे आधा दर्जन लोग यमुना नदी में पानी में गिर गए।
नाविक सहित जल पुलिस ने लोगों ने तत्काल रिस्पॉन्स करते हुए सभी नदी में गिरे लोगों को बाहर निकाल लिया। आलोक निषाद के मुताबिक उसने एक 5 साल के बच्चे व दो महिलाओं को पानी से बाहर निकाल कर सुरक्षित बचाया। एक महिला शशि जैन की हालत पानी में गिरने से बिगड़ गई थी। जिसे तत्काल जल पुलिस के जवान ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया, सहारनपुर से आए परिवार को नाव में बैठने के दौरान नदी में गिरने की घटना सामने आई थी। तत्काल सभी को सुरक्षित निकला लिया गया। महिला की हालत गंभीर होले के चलते उसे अस्पताल भेजा गया है। बाकी अन्य का पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें- Mau News : संपत्ति के विवाद में की छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीट कर की हत्या