बदायूं : विश्व महिला दिवस...नसीब वालों को ही मिलती है बेटियां -सत्यपाल सैनी
दो महिला ग्राम प्रधान सहित अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

बदायूं, अमृत विचार। महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधान परिषद सदस्य ने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया। ब्लॉक स्तर पर हुए कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक शौचालयों का रख रखाव करने वाली 15 केयरटेकर भी सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
ऑडिटोरयिम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आज करोड़ से भी ज्यादा महिलाएं स्वंय सहायता समूह से जुड़ी हैं। जो महिलाएं घर में घूंघट में रहती थी, जिन्होंने घर के दरवाजे के अलावा कुछ देखा नहीं था। आज वह अपने पैरों पर खड़ी हैं। वह अपने परिवार का भरण पोषण करने के साथ बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्चा स्वयं उठा रही हैं। इतना ही नहीं व्यापारिक क्षेत्र में भी बढ़.चढ़कर योगदान महिलाएं कर रही हैं। कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं है, वह जमाना चला गया जब बेटियां और बेटों में भेदभाव रहता था। बेटियां नसीब वालों को ही मिलती है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने लेखिका डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता, डॉ लतिला सिंह फोगट, डॉ पूनम अग्रवाल, पर्यावरण प्रहरी सोनिका गुप्ता, एडवोकेट समीक्षा शर्मा, प्रोफेसर डॉ कमला माहेश्वरी, वेटलिफ्टिंग चैंपियन संतोष कुमारी, बसई की प्रधान तारावती, घटपुरी प्रधान अनुपमा राठौर, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रेनू राठौर, महिला सिपाही राखी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, प्रचार्य राजकीय महाविद्यालय डॉ नरेन्द्र कुमार बत्रा, राजकुमार, सहित अन्य अधिकारी और महिलाएं उपस्थित रहीं।
ब्लॉकों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के सभी 15 ब्लॉकों पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, डीपीआरओ और बीडीओ ने सामुदायिक शौचालय का रखरखाव करने वाली 15 केयर केटर को उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें - बदायूं: बेटियों के उपहार पर ही पड़ गया डांका, कार्यक्रम में हंगामा करने की हुई कोशिश, जानें मामला