कानपुर में दंपति ने घर में की मारपीट; पति ने लगाई फांसी, परिजन शव लटकता देख हो गये बदहवास

पनकी थानाक्षेत्र के साइट नंबर तीन की घटना

कानपुर में दंपति ने घर में की मारपीट; पति ने लगाई फांसी, परिजन शव लटकता देख हो गये बदहवास

कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र में दंपति के बीच घर के अंदर जमकर मारपीट हो गई। दोनों लहूलुहान हो गए। पड़ोसी घायल महिला को अस्पताल ले गए। उधर घर में पति ने फांसी लगा ली। पड़ोसी घायल महिला का उपचार कराकर लौटे तो घर में पति का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच कर रही है।

जिला उन्नाव के थाना बिहार के ग्राम बदनखेड़ा निवासी 29 वर्षीय अजय कुमार ट्रक चालक था। छोटे भाई अनिकेत ने बताया कि जमुना से उसने शादी की थी। जिससे उनके दो बेटे हैं जो गांव में रहते हैं। वह पनकी में ट्रक चलाने के कारण साइट नंबर तीन के पास कमरा किराए पर लेकर पत्नी के साथ रहता था। 

पड़ोसियों ने बताया कि दोनों में आए दिन कलह हुआ करती थी। गुरुवार देर शाम भी दोनों में मारपीट हो गई। दोनों लहूलुहान हो गए। पत्नी ज्यादा घायल हो गई। पड़ोसी पत्नी को अस्पताल ले गए और उपचार कराकर लौटे तो देखा कि अजय कुमार का शव फंदे से लटक रहा था। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे कलह बताई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने चलाई 350 बसें: होली में कानपुर से लोगों को जाने में नहीं होगी असुविधा...