कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव; भाई बोला- चल रही थी परेशान, आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा गया...

कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। जिससे हड़कंप मच गया। सोमवार तड़के शौच क्रिया को गए पिता ने बेटी का शव लटकते देखा तो होश उड़ गए। इस दौरान परिवार में चीख-पुकार मच गई। भाई ने एक युवक पर काफी दिनों से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। जिसकी जानकारी होने पर उन लोगों ने उससे बहन से दूर रहने के लिए चेताया था।
जिला जालौन के कोंच गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग परिवार के साथ काफी समय से सचेंडी में रह रहे हैं। यहां नाबालिग और उसका परिवार एक ईंट भट्ठे में काम करता है। इकलौते भाई ने बताया कि रोज की तरह रविवार रात बहन ने खाना खाया इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। सोमवार सुबह पिता शौच के लिए गए तो देखा कि घर से सौ मीटर दूर पेड़ से रस्सी के सहारे बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। इस दौरान परिवार में चीख-पुकार मच गई। सचेंडी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना की जांच में जुट गई है। भाई ने आरोप लगाया कि धर्मंगतपुर का रहने वाला युवक काफी समय से बहन को परेशान कर रहा था।
लेकिन लोकलाज के डर से बहन ने कभी नहीं बताया। लेकिन शक होने पर उन्होंने अपने स्तर से पता लगाया। परिजनों ने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट के अनुसार नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दी है, परिजन के आरोपों की जांच की जा रही है।
आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा गया
भाई ने एक बात यह भी कही कि अभी हाल में गांव के ही एक युवक ने दोनों को हाल ही में साथ में आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। जिसके बाद उसने उन्हें जानकारी दी थी। इस पर उन्होंने बहन को कड़ी चेतावानी दी थी और युवक को दूर रहने के लिए चेताया था। बताया कि युवक भी पास के एक भट्ठे में काम करता है। पुलिस उस युवक से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें- चित्रकूट में युवक की पत्थरों से कूंचकर हत्या; खून से लथपथ मिला शव, दोस्तों पर मारने का आरोप