बदायूं : लड़की ने किया प्रेम विवाह, उसे या लड़के को कोई दिक्कत आती है तो माता-पिता होंगे जिम्मेदार

महिला ने आरोपी के खिलाफ 24 फरवरी को दर्ज कराई थी रिपोर्ट

बदायूं : लड़की ने किया प्रेम विवाह, उसे या लड़के को कोई दिक्कत आती है तो माता-पिता होंगे जिम्मेदार
प्रतीकात्मक फोटो

ओरछी, अमृत विचार। एक गांव निवासी लड़की लापता हो गई। उसके परिजनों ने लड़की को ले जाने वाले लड़के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़के ने उसे बालिग बताते हुए शादी कर ली। पुलिस को लेटर भी भेजे। गुरुवार को लड़की और लड़के फोटो सोशल साइट्स पर वायरल हुए। लड़की की मांग में सिंदूर भरा है। अपने फोटो पर लिखा कि उसने प्रेम विवाह कर लिया है। अगर उसे या लड़के को कोई दिक्कत आती है तो जिम्मेदार उसके माता-पिता होंगे।

मामला थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया था कि 21 फरवरी को वह स्कूल में खाना बनाने गई थीं। इसी दौरान उनके गांव में बहनोई के यहां आने-जाने वाला थाना उघैती क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़का उनकी कक्षा 9 में पढ़ने वाली 16 साल की बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। लड़की को ले जाने पर लड़के पिता ने भी सहयोग किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 24 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करके लड़का-लड़की की तलाश शुरू की थी लेकिन बरामद नहीं कर सकी। एक तरफ महिला ने बेटी को नाबालिग बताया था तो वहीं लड़के ने लड़की को बालिग बताया। गुरुवार को लड़की ने सोशल साइट्स पर अपने व लड़के के फोटो और शपथ पत्र वायरल किया है। शपथ पत्र में लड़की की उम्र 21 साल दर्शाई गई है। थाना प्रभारी इंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: पालिका परिसर में सफाईकर्मियों का हंगामा, जल्द मांगों को पूरा करने की मांग

ताजा समाचार

दिल्ली: CM रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी बजट, कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
पीलीभीत: तीन और नेपाली हाथियों ने पीटीआर में दी दस्तक, वनकर्मियों की खोजबीन जारी
पीलीभीत: इंग्लैंड और सऊदी अरब भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, छह लोगों पर FIR
MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रिकेट मैच का सट्टा खिलाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तार
मैं इस भीड़ से नहीं डरता... कुणाल कामरा ने शिंदे पर टिप्पणी के लिए माफी मांगने से किया इनकार
बरेली: हाउस टैक्स वसूली में नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पांच दिनों में 3.59 करोड़ रुपये जमा