बदायूं : गणेश वंदना ने किया मंत्रमुग्ध, दुसरे दिन हंसाएंगे अभिनेता असरानी

बदायूं : गणेश वंदना ने किया मंत्रमुग्ध, दुसरे दिन हंसाएंगे अभिनेता असरानी

बदायूं, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सिने आर्टिस्ट एंड वर्कर्स फोरम की ओर से गांधी ग्राउंड में दो दिवसीय दीप महोत्सव की शुरूआत हुई। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन फात्मा रजा और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया। कलाकारों ने गणेश वंदना और छोटे बच्चों के आयोजन ने तालियां बटोरीं। बाहर से आए कलाकारों ने ब्रज व लोक कलाओं की बेहतरीन प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुवार को अभिनेता असरानी दीप महोत्सव में आएंगे। 

मथुरा के वृंदावन से आए कलाकारों ने गणेश वंदना और मयूर नृत्य किया। बच्चों ने गुलाब देकर चेयरमैन और पूर्व मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि फोरम की ओर से हर साल बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों को बांधने और मनोरंजन करता है। दीप महोत्सव में नन्हें बच्चों को भी मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। गुरुवार को अजय म्यूजिकल की ओर से संगीत संध्या के अलावा रात लगभग आठ बजे हात्य अभिनेता असरानी लोगों को हंसाएंगे। बुधवार के आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी व फोरम के संरक्षक विपिन कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद कुमार जौहरी ने आभार जताया। डॉ. मदन मोहन लाल, राकेश बाबू, दीपक सक्सेना, सर्वेश भारती, भावेश चंद्र, नरेश कुमार, अफसर अली, शरद सक्सेना, समाजसेवी दिनेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन अशोक सक्सेना व आयुष्मान सक्सेना ने किया।

ये भी पढ़ें - बदायूं: इलाज के दौरान नायक की मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार