आज का राशिफल। 21 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 21 अक्टूबर, 2024

मेष     

आज आपको जॉब में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। जहां बहुत आवश्यकता न हो वहां बातें न करें। सिरदर्द संबंधी परेशानियां हो सकती है। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपके मित्र आपके कुछ अपेक्षाएं रखें, जिसे आपको पूरा करना पड़ेगा।

वृष

आज साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में आपको सफलता मिल सकती है, जो काम किसी अभाव के कारण शुरू नहीं कर पा रहे थे वो आप शुरू कर लेंगे। सहकर्मियों के कार्यों में गलतियां निकालने से आपकी आलोचना हो सकती है।

मिथुन

आज दिन की शुरुआत में शारीरिक कष्ट की संभावना है। शत्रु आपका काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलने के आसार कम हैं। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे।

कर्क

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नए संपर्क विकसित हो सकते हैं। नौकरी में आपको उच्च पद मिल सकता है। अटके हुए काम दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

सिंह

आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। युवाओं को नए प्रेमी मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।  आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा।

कन्या

आज जमा पूंजी अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकती है। अपने निर्णय पर कायम रहें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में कलह का माहौल रहेगा।

तुला

आज गलत लोगों के साथ संबंध न रखें। धर्म-कर्म को लेकर आपके मन में अनास्था उत्पन्न हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशानी होने की संभावना है। दांपत्य संबंधों में प्रेम भाव कम रहेगा।

वृश्चिक

आज कारोबार में मित्रों का उत्तम सहयोग मिलेगा। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं से मदद मिलेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में नैतिकता से समझौता न करें।

धनु

आज तकनीक में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। रुके कार्यों में गति आने से आपको लाभ होगा। मन की उलझनें दूर होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों की काफी अच्छी मदद मिलेगी। आप जिस काम की काफी समय से योजना बना रहे थे उसे शुरू कर सकते हैं।

मकर

आज अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें अन्यथा आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। शेयर और निवेश में सावधानी रखें। लव लाइफ में अभाव महसूस होगा। आपको महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ

आज माता-पिता की सलाह की अवहेलना न करें। हास्य-व्यंग्य पर गंभीर प्रतिक्रिया देने से बचें। यदि आप नया काम शुरू करना चाह रहे तो आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। फाइनेंस संबंधी परेशानियों को दूसरों से साझा न करें।

मीन

आज रचनात्मक क्षमता का कारोबार में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। शाम के समय संतान को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहने वाली है।

 

ताजा समाचार

बदायूं: जिलाधिकारी ने खेतों में पहुंचकर कराई धान की क्रॉप कटिंग, किसानों से की इस बात की अपील...
लखीमपुर खीरी: राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर खंभारखेड़ा चीनी मिल ने किया मुकदमा, इस दिन होंगे कोर्ट में पेश...
UGC NET Exam में वैष्णवी श्रीवास्तव को ऑल इंडिया नौवीं रैंक 
लखीमपुर खीरी: बीईओ के निरंतर निरीक्षण के दावों की खुली पोल, स्कूलों में छात्रों की संख्या मिली कम, बीईओ से लेकर शिक्षकों का रुका वेतन
बदायूं: बिल्सी प्रभारी निरीक्षक पर कोर्ट में दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए पूरा मामला
बहराइच हिंसा:  महसी विधायक ने दर्ज कराई भाजपा नगर अध्यक्ष समेत कई पर रिपोर्ट