कैबिनेट मंत्री ने जालौन में की जनसभा; आयुष्मान कार्ड की सीमा बढ़ाने की उठाई मांग, यूपी में शराब बिक्री पर रोक लगाने की वकालत की

कैबिनेट मंत्री ने जालौन में की जनसभा; आयुष्मान कार्ड की सीमा बढ़ाने की उठाई मांग, यूपी में शराब बिक्री पर रोक लगाने की वकालत की

जालौन, अमृत विचार। बुंदेलखंड के अलग राज्य की मांग सभी विधायकों को सदन में करनी चाहिए। वह भी चाहते हैं कि प्रदेश को चार हिस्सों में बांटा जाए। यह बात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण ओमप्रकाश राजभर ने श्रीबाराहीं देवी मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा में कही।  
 
बता दें कि नगर के श्रीबाराहीं देवी मेला ग्राउंड में आयोजित शोषित वंचित समाज जोड़ो कैबिनेट मंत्री पंचायत एवं अल्पसंख्यक ओमप्रकाश राजभर ने बोलते हुए ने कहा कि जिसे आप नेता बनाते हो वह लोडर बन जाते हैं। 
 
जिले के विधायकों ने कभी सदन में गरीब निर्बलों की बात नहीं उठायी। पेन दिखाकर बताया कि जिनकी तकदीर लिखते हैं। वहीं नेता बनने के बाद भूल जाते हैं। जिनको मुर्गा खाकर वोट दिया वही विधायक बनने के बाद आपको मुर्गा बनाकर घुमाते है। विधायक को विधायक निधि से निर्धन व गरीबों को इलाज कराने के 25 लाख का पैसा मिलता है। इसके बाद भी विधायक गरीब को 5 हजार इलाज के लिए नहीं देते हैं। 
 
गरीबों के इलाज के लिए वह 92 करोड़ रुपए दे चुका हूं। फिर भी किसी को जरुरत है तो वह आय प्रमाण, आधार कार्ड व सरकारी अस्पताल का स्टीमेट दे दे। उसे सहायता उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने नयी योजना की घोषणा कि हर गांव में पांच सदस्यीय टीम प्रत्येक गांव में 25 लोगों को चयनित किया जायेगा। 
 
चयनित होने के बाद उसे आवास समेत आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी। यह योजना 6 माह में लागू हो जायेगी। नवजवानों के लिए बगैर व्याज के 5 लाख का ऋण मिलेगा। उन्होंने अपनी उपलब्धियों को गिनाया। मंत्री ने प्रदेश में बुन्देलखण्ड समेत नये प्रदेश बनाने की पैरवी की तथा अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने के लिए प्रेरित किया। 
 
पार्टी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम करेगी। गांव में पंचायत सहायक 207 सेवाएं 1 वर्ष के अंदर ग्राम सचिवालय सुविधाएं मिलेंगी। इससे पूर्व पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डां अरविंद राजभर छोटा परिवार सुख का आधार का स्लोगन सरकार चला रही है तो आयुष्मान कार्ड सिर्फ 6 सदस्यों के ही क्यों। 
 
आयुष्मान कार्ड की सीमा बढ़ाने की प्रधानमंत्री से मांग की। इसके साथ ही प्रदेश में शराब बिक्री पर रोक लगाने की वकालत की, उन्होंने कि जब देश में वन नेशन व वन इलेक्शन हो सकता है तो एक देश एक शिक्षा क्यों नही। जब देश में एक शिक्षा होगी तो शिक्षा का स्तर सुधरेगा। उन्होंने बेरोजगारी की समस्या को भी उठाया तथा लोगों से हाथ उठवाये। 
 
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन, सुनील अर्कवंशी राष्ट्रीय प्रवक्ता, सुनील परिहार जिलाध्यक्ष, मम्मू खां महासचिव, वरुण दुबे जिला उपाध्यक्ष, भगवान सिंह यादव,  रमन सिंह ठाकुर, रानू महाराज, अरविन्द कुशवाहा, यशवर्धन सिंह परिहार, अब्दुल हमीद समेत बड़ी संख्या में मौजूद उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा के लिए सीओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार, शीलवंत सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।