इंटर मियामी के स्टार लियोनेल मेस्सी को मार्का अमेरिका पुरस्कार से किया गया सम्मानित, जीती हैं रिकॉर्ड 46 ट्रॉफियां
फोर्ट लॉडरडेल। अमेरिकी क्लब इंटर मियामी की तरफ से खेलने वाले अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी को पहले मार्का अमेरिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार स्पेन स्थित मीडिया कंपनी देती है जो मेस्सी की कई उपलब्धियों में एक नई उपलब्धि है। उन्होंने क्लब या देश के लिए रिकॉर्ड 46 ट्रॉफियां जीती हैं और व्यक्तिगत स्तर पर कम से कम 56 अन्य पुरस्कार हासिल किए हैं।
Otro premio más para el Campeón de Campeones 🏆🐐✨ pic.twitter.com/flvdCc1lE2
— Inter Miami CF (@InterMiamiCF) October 17, 2024
इंटर मियामी के घरेलू मैदान चेस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अर्जेंटीना के सुपरस्टार ने स्पेनिश में कहा, यह सफर काफी लंबा रहा है। इस दौरान हमने बहुत सी ख़ूबसूरत चीज़ों का अनुभव किया है लेकिन इस बीच कुछ विषम पल भी आए। इस 20 वर्ष के सफर में सब कुछ अनुकूल नहीं रहा। आपको हर समय जीत नहीं मिल सकती है।’’ मेस्सी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने 2022 में विश्व कप जीता था जिसे यह स्टार फुटबॉलर अपने करियर का सबसे बड़ा पुरस्कार मानता है।
Premio especial para el jugador con más títulos en la historia 🐐🏆✨ pic.twitter.com/SAslEniq0Y
— Inter Miami CF (@InterMiamiCF) October 17, 2024
ये भी पढ़ें : यूपी के रिंकू और हरियाणा के युजवेंद्र पर होंगी सभी निगाहें, हरियाणा के खिलाफ रणजी मुकाबले में उतरेगी यूपी