Prayagraj : सगाई समारोह में लड़की के भाई ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से मासूम की मौत, दो बच्चे घायल

पल भर में  छाया मातम, परिवार में मचा कोहराम

Prayagraj : सगाई समारोह में लड़की के भाई ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से मासूम की मौत, दो बच्चे घायल

नैनी/ प्रयागराज अमृत विचार: सगाई समरोह में मशगूल लड़की के भाई ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगते ही मौके पर एक मासूम की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची करछना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना के बाद पल भर की खुशी मातम में बदल गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके से फायरिंग करंव वाला लड़की का भाई फरार हो गया। पुलिस युवक की तलाश के साथ घटना की जांच कर रही है। मामला यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के केचुहा गांव में सोमवार की है। 

 मेजा थाना क्षेत्र के भसुंदर खुर्द गांव के रहने वाले राजकरन यादव के बेटे सूरज यादव की सोमवार को सगाई थी। शगुन लेकर राजकरन का परिवार रिश्तेदारों और परिवार के साथ करछना के केचुहा गांव में पप्पू यादव के यहां पहुंचे थे। राजकरन के बेटे सूरज की पप्पू यादव की बेटी से सगाई होनी थी। सगाई कार्यक्रम के दौरान लड़की के भाई दिनेश यादव ने रायफल से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगने से सगाई में गए राजकरन के परिवार के ही ज्ञानशंकर यादव का पांच वर्षीय बेटे कार्तिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि गोली लगने से राजकरन की आठ वर्षीय नाती आयुष पुत्र जयसिंह यादव निवासी भीटार करछना व 12 वर्षीय नातिन राधा पुत्री दीपनारायण निवासी कूंची मेजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। चारो तरफ अफरा तफरी मच गई। लोग भागने लगे। उस दौरान फायरिंग करने वाला लड़की का भाई दिनेश मौके से फरार हो गया। खुशी वाले घर में मातम छा गया। परिवार को लोग खून देख चीत्कार मारकर रोने लगे। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

सभी की हालत गंभी बताई जा रही है। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव ने बताया कि सगाई समारोह मे लड़की के भाई ने हर्ष फायरिंग की है। एक बच्चे की मौत हुई है। जो घायल है उन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गोली चलाने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है

ताजा समाचार

लखनऊ : दो युवकों को रौंदने वाले केजीएमयू के डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी
Avanish Dixit: कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष की मुश्किलें हो रही कम...अब इस मामले में भी मिली जमानत
चार माह की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर दंपति को लूटा : बाइक पर सवार होकर आए थे तीन बदमाश, रास्ता पूछने के बहाने रोका
मुरादाबाद : नाराज पत्नी को लेने मायके पहुंचे पति को पीटा, गंभीर रूप से घायल 
बदायूं: रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी; शहर में धूमधाम से निकली राम बारात, शहरवासी बने बाराती
संभल: प्रेमी युगल की हत्या में दोषी पुत्री के पिता को मिला आजीवन कारावास