बदायूं: रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी; शहर में धूमधाम से निकली राम बारात, शहरवासी बने बाराती

राम बारात देखने के लिए छतों पर चढ़ रहे लोग, जगह-जगह पुष्प वर्षा

बदायूं: रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी; शहर में धूमधाम से निकली राम बारात, शहरवासी बने बाराती

बदायूं, अमृत विचार। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात में शहरवासी बराती बने। सोमवार को शहर के विभिन्न मार्गों से राम बारात धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल आकर्षक झांकियों और बैंड बाजों की धुनों पर मस्त होकर लोगों ने जमकर नृत्य किया। काली अखाड़े भी आकर्षण का केंद्र रहे। जनक जी के दरवाजे पर बारात पहुंचने पर अगवानी करने वालों की खुशी का ठिकाना न रहा। 

श्री राम सहित चारों भाईयों का तिलक कर स्वागत किया। इससे पूर्व श्री रामलीला महोत्सव कमेटी द्वारा शहर में श्रीराम बारात बिरुआ बाड़ी मंदिर से शुरू हुई। राम बारात शुभारंभ से पूर्व मेला कमेटी अध्यक्ष अरविंद कांत ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। तथा पुष्प वर्षा की। बारात देखने को लोग यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों और घरों की छतों पर दोपहर से ही एकत्र होना शुरू हो गए थे। 

बदायूं राम बारात 2

वृंदावन के इस्कॉन मंदिर से भक्त राम बारात में शामिल हुए। वहीं राजस्थान और उत्तराखंड का लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही रामलला और मथुरा का प्रेम मंदिर झांकी छटा देखते ही बनती थी।झांकियों के आगे चल रहे बैंड अपनी मधुर ध्वनि बिखेर रहे थे। बारात के रास्ते में शिव ने जमकर तांडव मचाया। भस्म और भांग से सभी को सराबोर कर दिया।बरात पथिक चौक, काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, जोगीपुरा, महाराणा प्रताप चौक होते हुए गांधी ग्राउंड में पहुंची। यहां पर श्रीराम का माता सीता के साथ विवाह हुआ। 

बदायूं राम बारात 3

श्री राम के स्वरूपों की आरती उतारने वालों का तांता लगा रहा। रात में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का मंचन गांधी ग्राउंड में कलाकारों ने किया गया। पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही। डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी ब्रजेश कुमार ने शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही राम बारात पर पुष्प वर्षा की। इसके अलावा राम बारात में आग लगने की संभावना को देखते हुए अग्निशमन विभाग की फायर बाइक शोभायात्रा में शामिल रहीं। 

बदायूं राम बारात 4

पुष्प वर्षा से हुआ जगह-जगह स्वागत

लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा कर राम बारात का स्वागत किया गया। हलवाई चौक, नेहरू चौक, लावेला चौक आदि कई जगहों पर लोगों ने रोककर बारातियों को जलपान कराया गया।

सपा सांसद और पूर्व मंत्री विधायक ने श्रीराम बारात की पुष्प वर्षा 

शहर के मढई चौक पर नगर पालिका की ओर से कैंप लगाया गया था। जहां सपा सांसद आदत्यि यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने राम बारात पर वर्षा की। इसके अलावा पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी। राम बारात मार्ग के कुछ स्थान पर पालिका द्वारा मैटिंग बिछाई गई थी।

यह भी पढ़ें- संभल: प्रेमी युगल की हत्या में दोषी पुत्री के पिता को मिला आजीवन कारावास

 

ताजा समाचार

लखनऊ : दो युवकों को रौंदने वाले केजीएमयू के डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी
Avanish Dixit: कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष की मुश्किलें हो रही कम...अब इस मामले में भी मिली जमानत
चार माह की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर दंपति को लूटा : बाइक पर सवार होकर आए थे तीन बदमाश, रास्ता पूछने के बहाने रोका
मुरादाबाद : नाराज पत्नी को लेने मायके पहुंचे पति को पीटा, गंभीर रूप से घायल 
बदायूं: रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी; शहर में धूमधाम से निकली राम बारात, शहरवासी बने बाराती
संभल: प्रेमी युगल की हत्या में दोषी पुत्री के पिता को मिला आजीवन कारावास