छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में घायल : अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

 छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में घायल : अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

लखनऊ, अमृत विचार : देवरिया के तरकुलवा इलाके में स्कूल से घर जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। रविवार देर रात करीब 45 मिनट तक हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक घायल बदमाश तरकुलवा निवासी धीरज पटेल और रितिक यादव हैं। उनके पास दो तमंचे और कारतूस मिले हैं।इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। चौथे की तलाश की जा रही है। इन्होंने 4 अक्टूबर को परीक्षा देकर लौट रहीं नारायणपुर गांव स्थित एक विद्यालय की 8वीं की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान होने के बाद टीमें गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं थीं। शुक्रवार को ही एक आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया था। उसने रितिक और धीरज के बारे में जानकारी दी। एक आरोपी नाबालिग है। उसकी तलाश की जा रही है।

005 नाम से सोशल मीडिया पर ग्रुप चलाते हैं चारों आरोपी

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया है, जिसका नाम 005 है। आरोपी कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ करते थे। कुछ महीने पहले उन्होंने इंटर कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ की थी। उनके साथी कितने हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है।

 

ताजा समाचार

लखनऊ : दो युवकों को रौंदने वाले केजीएमयू के डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी
Avanish Dixit: कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष की मुश्किलें हो रही कम...अब इस मामले में भी मिली जमानत
चार माह की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर दंपति को लूटा : बाइक पर सवार होकर आए थे तीन बदमाश, रास्ता पूछने के बहाने रोका
मुरादाबाद : नाराज पत्नी को लेने मायके पहुंचे पति को पीटा, गंभीर रूप से घायल 
बदायूं: रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी; शहर में धूमधाम से निकली राम बारात, शहरवासी बने बाराती
संभल: प्रेमी युगल की हत्या में दोषी पुत्री के पिता को मिला आजीवन कारावास