बदायूं: कांस काटने जा रहे दंपति की गंगा में डूबने से मौत

रविवार दोपहर खेत से कांस काटने गंगा पार गए थे दंपति

बदायूं: कांस काटने जा रहे दंपति की गंगा में डूबने से मौत

सहसवान, अमृत विचार। खेत से कांस काटने जा रहे दंपति रविवार शाम गंगा में डूब गए। सोमवार को दोनों के शव गंगा में उतराते मिले तो लोगों को जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर सहसवान पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। दंपति के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। मौत के बाद मृतकों के परिजनों में चीत्कार मचा है। तहसील प्रशासन ने दंपती की मौत संबंधी रिपोर्ट तैयार करके जिला प्रशासन को भेजी है। 

कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव औरंगाबाद टप्पा जामनी के मजरा मोहन नगला निवासी धर्म सिंह (50) पुत्र होरीलाल खेतीबाड़ी और मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करे थे। गंगा पार उनका खेत है, ग्रामीणों के अनुसार रविवार की दोपहर धर्म सिंह अपनी पत्नी शांति (48) के साथ गंगा पार खेत से कांस काटने गए थे। खेत में गंगा का पानी भरा था। इसी दौरान वह दोनों गंगा में डूब गए होंगे। देर शाम तक वापस घर पर लौटने पर परिजनों ने दंपति की तलाश की। खेत पर जाकर देखा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने सोमवार को भी तलाश करने की तैयारी की। सुबह गांव के कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए गंगा किनारे गए थे। उन्होंने गंगा में झाड़ी किनारे दो शव पानी में उतराते देखे। उन्होंने अपने और आसपास के गांवों में सूचना दी। दंपति की तलाश कर रहे उनके परिजन भी गंगा किनारे पहुंच गए। धर्म सिंह और शांति के रूप में दोनों की शिनाख्त की। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों को सूचित किया। कुछ समय के बाद सहसवान तहसील के नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक बृजपाल सिंह, हल्का लेखपाल राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों के अनुसार दंपति के पांच बेटे और चार बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है बाकी अविवाहित हैं।एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि गंगा में डूबकर दंपति की मौत की सूचना मिली थी। नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान कराई जाएगी।

ताजा समाचार

Avanish Dixit: कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष की मुश्किलें हो रही कम...अब इस मामले में भी मिली जमानत
चार माह की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर दंपति को लूटा : बाइक पर सवार होकर आए थे तीन बदमाश, रास्ता पूछने के बहाने रोका
मुरादाबाद : नाराज पत्नी को लेने मायके पहुंचे पति को पीटा, गंभीर रूप से घायल 
बदायूं: रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी; शहर में धूमधाम से निकली राम बारात, शहरवासी बने बाराती
संभल: प्रेमी युगल की हत्या में दोषी पुत्री के पिता को मिला आजीवन कारावास
प्रयागराज : लिव-इन पार्टनर के प्रति क्रूरता और दहेज हत्या के आरोपों को खारिज करने से किया इनकार