आज का राशिफल। 06 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 06 अक्टूबर, 2024

मेष

आज व्यवसाय में दैनिक आय में वृद्धि होगी। थोड़े ही प्रयासों से आपके काम सफल हो जाएंगे। मेहनत के बलबूते कई सारे कार्य एक साथ कर लेंगे। इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो दिन सौभाग्यशाली रहेगा।

वृष

आज सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग से जुड़े कारोबार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा।

मिथुन

आज आपके कार्य कुछ उलझे हुए हो सकते हैं। सहकर्मी आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार के लोग आपके निर्णयों से काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज व्यवसाय में धन की कमी होने की आशंका है। आपके घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। घर में अचानक बिना बुलाए मेहमान आ सकते हैं। आपको अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको अपनी छवि की चिंता रहेगी।

सिंह

आज प्रभावशाली लोगों के बीच आपका उठना-बैठना रहेगा। मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। समय का सदुपयोग अवश्य करें।

कन्या

आज विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। जॉब में तनाव बढ़ने की संभावना है। नई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। अपनी नकारात्मक आदतों पर नियंत्रण रखें। गरिष्ठ और तला-भुना भोजन कब्ज और माइग्रेन का कारण बन सकता है।

तुला

आज यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं तो आपको उसका समाधान मिल सकता है। धैर्यवान होकर काम पूर्ण करें। आपके करियर में नया मोड़ आ सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक

आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उपजने की आशंका है। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन अधिक हो सकता है। अपने रिश्तेदारों के व्यवहार से आप असंतुष्ट हो सकते हैं। आपकी राय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।

धनु

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। अपनी कल्पनाओं को साकार करने का मौका मिलेगा। दांपत्य संबधों में ताजगी रहेगी। मन में नए कार्यों को लेकर उमंग-उत्साह की भावना रहेगी।

मकर

आज नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को लेकर दोबारा उलझने से बचें। खोई हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है।

कुंभ

आज उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यवसाय में सावधानी रखने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। परिवार के सदस्य आपके ऊपर गर्व करेंगे। अध्यात्मिक विषयों पर गूढ अध्ययन कर सकते हैं।

मीन

आज का दिन संघर्ष से युक्त हो सकता है। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। प्रियजनों की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आएगी। कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। आलस्य करने से बचें।