रायबरेली: चार महिलाओं ने सराफा दुकान से तीन लाख के आभूषण को किया पार 

रायबरेली: चार महिलाओं ने सराफा दुकान से तीन लाख के आभूषण को किया पार 

ऊंचाहार/रायबरेली, अमृत विचार। शनिवार की देर शाम नगर के मुख्य चौराहा पर स्थित एक सराफा दुकान से चार महिलाओं ने करीब तीन लाख सोने के आभूषण को पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को तब हुई जब चारों महिलाएं काफी दूर जा चुकी थी। इसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

यह घटना शनिवार की देर शाम करीब 7 बजे हुई है। ऊंचाहार नगर के मुख्य चौराहा पर राधेश्याम वर्मा की सराफा की दुकान है। देर शाम चार महिलाएं दुकान में खरीदारी करने के लिए आई थी। उस समय दुकान पर उनका लड़का अभिषेक वर्मा बैठा हुआ था। वह महिलाओं को आभूषण दिख रहा था ।काफी देर तक महिलाएं आभूषण देखती रही। उसके बाद बिना कोई खरीदारी किया चारों महिलाएं चली गई। महिलाओं के जाने के बाद जब वह सारे आभूषण समेट रहा था तो उसने देखा की 40 ग्राम सोने का झुमका गायब है। 

इसकी जानकारी होते ही वह दंग रह गया और उसने मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी। सभी ने महिलाओं की तलाश करना शुरू कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी महिलाओं का कोई पता नहीं चल पाया है। चोरी गए आभूषण की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जाती है। मामले की सूचना कोतवाली में दी गई है।कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है।

ये भी पढ़ें- रायबरेली: नाटकीय ढंग से अमेठी पुलिस ने चंदन को देर शाम भेजा जेल