कासगंज: जानिए इस साल क्यों ऐतिहासिक होने वाली है राम बारात...

आकर्षक झांकियों व बैंडबाजो के साथ रोड शो में 700 कलाकार होगे शामिल

कासगंज: जानिए इस साल क्यों ऐतिहासिक होने वाली है राम बारात...

गंजडुंडवारा,अमृत विचार। कस्बे मे 76 वां रामलीला महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें शुक्रवार को ऐतिहासिक श्री राम बारात का आयोजन होगा। श्री रामलीला महोत्सव समिति ने बारात की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस भव्य आयोजन में कस्बा के ही नहीं आसपास के गांवो के श्रद्धालु भाग लेंगे। बारात को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन द्वारा रामबारात को सकुशल संपन्न कराने के लिए पीएसी बल के साथ आसपास थानों के पुलिसकर्मियो की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।

झांकियो,बैडबाजो के साथ 700 कलाकार होंगे शामिल
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विकास गुप्ता व महामंत्री अंकित चौहान ने बताया कि इस बार राम बारात में लगभग 50 से 60 झांकियां शामिल होंगी। आगरा, एटा, अलीगंज आदि कें 5 बैंड व डीजे राम बारात शोभायात्रा में मधुर धुन बिखेरेंगे। उद्धाटन के साथ राम बारात शाम छः बजे से पंचायती बाग से प्रारंभ होगी जो कि मुख्य मार्गों पर भ्रमण करेंगी। प्रमुख झांकियों में भगवान राम, भगवान शिव, राधा कृष्ण, राम मंदिर सहित कालीमंडल व 15 रोड शो होंगे। जिसमें प्रमुख रूप से शहीदों वाला रोड शो राम बारात को चार चांद लगाएगा। रोड शो में लगभग 700 कालाकार सम्मलित होकर आकर्षक प्रस्तुति देंगे। बैंडो में आगरा का बैंड मुख्य आकर्षण होगा।पदाधिकारियो ने लोगों से अधिक संख्या मे प्रभु की बारात मे सम्मलित होने की अपील की है।

रामबारात का अवधपुरी व जनकपुरी मे होगा भव्य स्वागत
रामबारात स्वागत के लिए टीन बाजार मे अवधपुरी का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र शाक्य व महामंत्री हरिनंदन शाक्य द्वारा पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। आगरा से आए कलाकार यहां अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं राजाराम चौराहे पर जनकपुरी का निर्माण किया गया है। कमेटी द्वारा जोर शोर से रामबारात स्वागत तैयारी की जा रही है। चांदनी से मार्केट को सजाया गया है। कमेटी के अध्यक्ष विकास वर्मा व अवधेश गुप्ता ने बताया इस दौरान सम्पूर्ण दान दहेज एवं विधिविधान के साथ 10 निर्धन कन्याओं का विवाह भी सम्पन्न कराया जाएगा।

ताजा समाचार

मुरादाबाद : बरेली में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जिले का पुलिस प्रशासन सतर्क
मैं शराब तो पीता हूँ, मगर किसी का खून नहीं पीता हूं...विलोबी मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में बोले शहर विधायक
Kanpur: केदारनाथ स्वरूप के पंडाल में विराजेंगी माता, महल के रूप में भी तैयार हो रहे नवदुर्गा के पंडाल
Kanpur: एकहि बान प्रान हरि लीन्हा…परेड स्थित रामलीला मैदान में ताड़का वध व पुष्प वाटिका की लीला का हुआ मंचन
Kanpur में वंदे भारत पर पथराव, ट्रेन के एसी चेयर कार का शीशा टूटा, यात्रियों में हड़कंप, RPF व GRP ने चलाया चेकिंग अभियान
Etawah: वंदे भारत से टकराया सांड, तकनीकी कमी आने से रोकी गई ट्रेन, मरम्मत में जुटी तकनीकी टीम